मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राजधानी दिल्ली में आज भारी राजनीतिक हलचल और प्रदर्शन देखने को मिला. जंतर-मंतर, जनपथ रोड और कनॉट प्लेस समेत दिल्ली के प्रमुख इलाकों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों का कड़ा पहरा रहा. सुरक्षा के सख्त इंतजामों के बावजूद सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और जमकर नारेबाजी करने लगे. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए बड़े पैमाने पर धरपकड़ शुरू की. अब तक 600 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा चुका है.