How to Get Glowing Skin: बदलते मौसम, धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण चेहरे की प्राकृतिक चमक खोने लगती है. ऐसे में महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बजाय घरेलू उपाय सबसे ज्यादा सुरक्षित और असरदार होते हैं. त्वचा की रंगत सुधारने और उसे बेदाग बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी और आलू के रस का कॉम्बिनेशन बेहद फायदेमंद माना जाता है.
आलू का रस एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है जो काले धब्बों को हल्का करता है, वहीं मुल्तानी मिट्टी चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को सोखकर त्वचा में कसाव लाती है. इन दोनों को मिलाकर लगाने से चेहरे पर एक खूबसूरत गुलाबी निखार आता है.
सामग्री
आलू
मुल्तानी मिट्टी
नींबू का रस
कॉफी पाउडर
कैसे बनाएं
फेसपैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कच्चा आलू लें और उसके छिलके निकाल दें. अब आलू को कद्दूकस कर लें.
अब आलू के जूस में नींबू का रस मिलाएं, कॉफी पाउडर मिलाएं और मुल्तानी मिट्टी मिलाएं.
अब इस पैक को अच्छी तरह मिक्स कर लें. इसे फेस और गर्दन पर लगाएं. पैक जब हल्का सूखने लगे तो हाथों में थोड़ा सा पानी या गुलाब जल लेकर चेहरे की 2 मिनट तक सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद फिर धोएं. इससे डेड स्किन आसानी से निकल जाएगी.
अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो मुल्तानी मिट्टी और आलू के रस के इस मिश्रण में आधा चम्मच शहद जरूर मिलाएं. इससे त्वचा में नमी बनी रहेगी.
पैक को चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को गुलाब जल से साफ करें, ताकि पोर्स खुल जाएं और पैक का असर गहरा हो.
इस फेस पैक को हफ्ते में सिर्फ 2 से 3 बार ही लगाएं और लगाने के बाद धूप में निकलने से बचें. इसे शाम या रात के समय लगाना सबसे बेहतर होता है.