scorecardresearch
 

Geyser Cleaning Tips: महीनों बंद रहे गीजर को वापस ऑन करने से पहले जरूर करें ये एक काम, सर्दियों में तेजी से उबलेगा पानी 

Geyser Cleaning Tips: मौसम ठंडा होने लगा और सुबह-शाम हल्की ठंड भी होती है. ऐसे में अगर आप भी गीजर शुरू करने का सोच रहे हैं तो आपको सबसे गीजर की अच्छी तरह सफाई जरूर कर लेनी चाहिए जिससे गीजर तेजी से पानी गर्म करेगा.

Advertisement
X
गीजर शुरू करने से पहले करें ये एक काम (Photo: ITG)
गीजर शुरू करने से पहले करें ये एक काम (Photo: ITG)

गर्मी और बरसात के महीनों में गीजर महीनों तक बिना इस्तेमाल के बंद पड़ा रहता है. इस दौरान गीजर के टैंक में जमा खारा पानी, जंग, गाद और कैल्शियम की पपड़ी हीटिंग एलिमेंट के चारों ओर जम जाती है. जब हम सर्दियों की शुरुआत में बिना सफाई किए अचानक गीजर ऑन कर देते हैं, तो एक तो पानी गर्म होने में घंटों का समय लगता है जिससे बिजली का बिल भारी-भरकम आता है, और दूसरा जंग लगे हीटिंग एलिमेंट के जलने या शॉर्ट-सर्किट होने का खतरा बढ़ जाता है.

अगर आप चाहते हैं कि इस पूरी सर्दी आपको बिना किसी रुकावट के खौलता हुआ साफ पानी मिले और गीजर में कोई खराबी न आए तो इस्तेमाल शुरू करने से पहले गीजर के 4 खास पार्ट्स की सफाई जरूर कर लें. आइए जानते हैं इसे साफ करने के आसान तरीके बता रहे हैं.

इस्तेमाल से पहले जरूर साफ करें ये 4 पार्ट्स
हीटिंग एलिमेंट

समस्या: खारे पानी के कारण हीटिंग कॉइल पर सफेद कैल्शियम की मोटी परत जम जाती है, जो गर्मी को पानी तक नहीं पहुंचने देती.

सफाई का तरीका: गीजर का पावर प्लग निकालकर पानी खाली करें. नीचे की प्लेट खोलकर हीटिंग एलिमेंट बाहर निकालें. एक बाल्टी में हल्का गर्म पानी और 2 कप सफेद सिरका या साइट्रिक एसिड मिलाएं. एलिमेंट को इसमें 20 मिनट डुबोकर रखें. पपड़ी अपने आप गल जाएगी, फिर स्क्रबर से रगड़कर साफ कर लें.

Advertisement

इनलेट वॉल्व और मेष फिल्टर:

समस्या: ठंडे पानी की सप्लाई वाले पाइप के मुंह पर जाली लगी होती है, जिसमें रेत, जंग और कचरा फंस जाता है, जिससे गीजर में पानी का प्रेशर धीमा हो जाता है.

सफाई का तरीका: इनलेट पाइप का कनेक्शन खोलें. जाली को बाहर निकालकर पुराने टूथब्रश और साबुन के पानी से अच्छे से रगड़कर साफ करें ताकि पानी का फ्लो तेज हो जाए.

टैंक की अंदरूनी गाद और गंदगी

समस्या: महीनों बंद रहने से टैंक के निचले हिस्से में लाल जंग और गंदा पानी जमा हो जाता है, जिससे शुरुआत में नलों से बदबूदार और पीला पानी आता है.

सफाई का तरीका: ड्रैन वॉल्व या आउटलेट पाइप खोलकर पूरा पुराना पानी बाहर निकालें. इसके बाद इनलेट वॉल्व खोलकर 1-2 बाल्टी ताज़ा पानी तेज प्रेशर से टैंक में जाने दें ताकि नीचे बैठा सारा कचरा और गाद बहकर बाहर निकल जाए.

सैक्रिफिशियल एनोड रॉड

समस्या: यह रॉड गीजर के टैंक को जंग लगने से बचाती है. महीनों बंद रहने पर यह सड़ जाती है या इस पर पपड़ी जम जाती है.

सफाई का तरीका: एनोड रॉड को बाहर निकालकर सूखे कपड़े से पपड़ी झाड़ें. अगर रॉड पूरी तरह गल चुकी हो या पतली तार जैसी रह गई हो, तो इसे ₹150-200 में नया बदल दें, इससे गीजर की उम्र सालों-साल बढ़ जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement