scorecardresearch
 

बुर्ज खलीफा पर अपना चेहरा दिखाने का कितना खर्च? ऐसे चलता है पूरा खेल

दुबई की बुर्ज खलीफा पर जब कोई चेहरा, ब्रांड या खास संदेश नजर आता है, तो सोशल मीडिया पर लोग इसकी तस्वीरें और वीडियो शेयर करने लगते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की इस मशहूर इमारत पर अपना चेहरा दिखाने के लिए कितने पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं?

Advertisement
X
बुर्ज खलीफा पर विज्ञापन का कोई मौजूदा आधिकारिक सार्वजनिक रेट कार्ड उपलब्ध नहीं है. (Photo: Pexel)
बुर्ज खलीफा पर विज्ञापन का कोई मौजूदा आधिकारिक सार्वजनिक रेट कार्ड उपलब्ध नहीं है. (Photo: Pexel)

दुबई की बुर्ज खलीफा सिर्फ दुनिया की सबसे ऊंची इमारत नहीं है. इसके बाहरी हिस्से में लगी विशाल LED facade पर विज्ञापन, फिल्म प्रमोशन, ब्रांड मैसेज और खास मौकों के विजुअल दिखाए जाते हैं. यही वजह है कि जब किसी का चेहरा या कोई खास संदेश इस इमारत पर चमकता है, तो सोशल मीडिया पर तुरंत चर्चा शुरू हो जाती है. सवाल है कि अगर कोई व्यक्ति या कंपनी बुर्ज खलीफा पर अपना चेहरा दिखाना चाहे, तो इसके लिए कितना पैसा खर्च करना पड़ सकता है?

3 मिनट के लिए लाखों रुपये

बुर्ज खलीफा पर विज्ञापन का कोई मौजूदा आधिकारिक सार्वजनिक रेट कार्ड उपलब्ध नहीं है. इस मामले में सबसे ज्यादा हवाला 2019 में सामने आए एक रेट कार्ड का दिया जाता है. यह रेट कार्ड बुर्ज खलीफा की लाइटिंग डिस्प्ले से जुड़ी एजेंसी MullenLowe MENA का था.

इसके मुताबिक, 3 मिनट के एक डिस्प्ले की कीमत वीकडे में रात 8 से 10 बजे के बीच 2.5 लाख UAE दिरहम से शुरू होती थी. वीकेंड पर यही कीमत 3.5 लाख दिरहम थी. दो डिस्प्ले के लिए 5 लाख दिरहम और पांच डिस्प्ले के पैकेज के लिए 10 लाख दिरहम तक का रेट बताया गया था.

यह भी पढ़ें: गांव में बनाता था रील, अब बुर्ज खलीफा में गोल्ड कॉफी... ‘एलियन’ की ‘एलियन स्टार’ बनने की कहानी

एक UAE दिरहम को करीब 24 रुपये मानें तो 2.5 लाख दिरहम लगभग 60 लाख रुपये बैठते हैं. 3.5 लाख दिरहम करीब 84 लाख रुपये, जबकि 10 लाख दिरहम लगभग 2.4 करोड़ रुपये के बराबर होते हैं. 

Advertisement

लेकिन ये 2019 के आंकड़े हैं, आज का फिक्स रेट नहीं. मौजूदा समय में कुछ विज्ञापन एजेंसियां बुर्ज खलीफा डिस्प्ले के लिए शुरुआती planning estimates देती हैं, लेकिन अंतिम कीमत तारीख, समय, डिस्प्ले की संख्या और उपलब्धता के आधार पर बदल सकती है.

यह भी पढ़ें: बुर्ज खलीफा में रहने वाले क्या खिड़कियां खोल सकते हैं? जानिए कैसे आती है हवा

सिर्फ पैसा देना काफी नहीं

बुर्ज खलीफा पर कोई भी तस्वीर या वीडियो मनमाने तरीके से नहीं दिखाया जा सकता. प्रकाशित प्रक्रिया के मुताबिक विज्ञापन का अनुरोध संबंधित एजेंसी के जरिए जाता है और इसके बाद मंजूरी की प्रक्रिया होती है.

पुराने रेट कार्ड में कुछ शर्तें भी बताई गई थीं. इनमें विज्ञापन का स्टोरीबोर्ड कम से कम चार सप्ताह पहले फाइनल करना.  तीन मिनट के स्लॉट को छोटे हिस्सों में बांटने की भी अनुमति नहीं थी.डिस्प्ले में म्यूजिक जोड़ा जा सकता था, लेकिन उसे Dubai Fountain के शो के साथ सिंक नहीं किया जा सकता था.

कितनी खास है बुर्ज खलीफा की LED facade?

बुर्ज खलीफा की LED facade दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे ऊंची LED-रोशन facades में गिनी जाती है. इसे तैयार करने वाली कंपनी SACO के मुताबिक इसमें 11 लाख से ज्यादा RGB pixels लगाए गए हैं. अलग-अलग मीडिया रिपोर्टों में इसकी संख्या करीब 12 लाख भी बताई गई है.

Advertisement

यानी बुर्ज खलीफा पर दिखने वाला चेहरा किसी सामान्य प्रोजेक्टर से इमारत पर डाली गई तस्वीर नहीं होता. विजुअल को इमारत के आकार और उसके LED facade के हिसाब से खास तरीके से तैयार किया जाता है.

Emaar की तरफ से इसके लिए तकनीकी स्पेसिफिकेशन और कंटेट क्रिएशन गाइडलाइन भी उपलब्ध कराई जाती हैं, ताकि तैयार किया गया विजुअल पूरी इमारत की संरचना के अनुरूप दिखे.

कलाकारों को भी मिलता है मौका

बुर्ज खलीफा पर सिर्फ बड़े ब्रांड ही विजुअल नहीं दिखाते. Emaar समय-समय पर Burj Khalifa Open Call भी आयोजित करता है. इसमें दुनिया भर के कलाकार और डिजाइनर अपने 3 मिनट तक के प्रोजेक्शन या विज्यूल आर्टवर्क भेज सकते हैं.

2026 के संस्करण के लिए एंट्री 8 जुलाई से 18 अगस्त 2026 तक ली गई थी. 2025 के संस्करण में विजेता को 1 लाख UAE दिरहम का पुरस्कार दिया गया था. 

तो अपना चेहरा दिखाने में कितना पैसा लगेगा?

अगर पुराने प्रकाशित रेट कार्ड को आधार मानें तो एक 3 मिनट के डिस्प्ले की कीमत दसियों लाख रुपये हो सकती थी. 2.5 लाख दिरहम का रेट करीब 60 लाख रुपये और 3.5 लाख दिरहम करीब 84 लाख रुपये के बराबर बैठता है. कई डिस्प्ले वाले पैकेज करोड़ों रुपये तक जा सकते थे.

Advertisement

और एक दिलचस्प बात यह भी है कि बुर्ज खलीफा पर दिखने वाला हर चेहरा, झंडा या संदेश जरूरी नहीं कि पैसे देकर ही दिखाया गया हो. कुछ मौकों पर Emaar की अपनी पहल या विशेष अवसरों के तहत भी विज्यूल दिखाए जा सकते हैं.

मसलन, 2019 में बुर्ज खलीफा पर केन्या का झंडा दिखाए जाने के बाद ब्रांड केन्या ने कहा था कि केन्याई सरकार ने इसके लिए भुगतान नहीं किया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement