केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के अपोलो अस्पताल का दौरा किया और दुर्गा पूजा पंडाल दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की. दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में हुई इस दुखद घटना में 25 से अधिक लोग घायल हो गए थे. घटना के बाद घायलों को तत्काल अपोलो अस्पताल पहुंचाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है.