scorecardresearch
 

राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 16 साल पुराना है मामला, एक्ट्रेस बोलीं- जेल जाना मंजूर

झांसी की एक अदालत ने अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. यह मामला 2010 में उनके टीवी शो 'राखी का इंसाफ' के एक प्रतिभागी की मौत से जुड़ा है.

Advertisement
X
राखी सावंत की बढ़ी मुश्किल (Photo: ITG)
राखी सावंत की बढ़ी मुश्किल (Photo: ITG)

झांसी की एक जिला अदालत ने एक्ट्रेस राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. यह मामला 16 साल पुराना है और एक ऐसे व्यक्ति की आत्महत्या से जुड़ा है, जो नवंबर 2010 में राखी सावंत के टीवी शो 'राखी का इंसाफ' में शामिल हुआ था.

झांसी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला यह व्यक्ति, अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद सुलझाने के लिए शो में आया था. शो के दौरान, जब राखी सावंत इस जोड़े के बीच के विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रही थीं, तब उन्होंने उस व्यक्ति को 'नामर्द' कह दिया था.

बाद में उस व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. अब अदालत ने इस मामले में राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है.

पीटीआई के अनुसार, जिला सरकारी वकील (अपराध) मृदुल कांत श्रीवास्तव ने बताया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने शुक्रवार को यह वारंट जारी किया, क्योंकि राखी सावंत कई बार बुलाए जाने के बावजूद अदालत में पेश नहीं हुईं. श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले की अगली सुनवाई 1 दिसंबर को तय की गई है.

Advertisement

राखी सावंत का रिएक्शन आया
गैर-जमानती वारंट को लेकर राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कहा, 'हां, आप सबको तो मालूम है कि इसके पीछे कौन है, क्या है. देश की जनता के लिए जेल भी जाना पड़े तो चले जाएंगे. भारत माता की जय! जय भीम! जय महाराष्ट्र! वन्दे मातरम!'

'करो, करो, करो। भाई-भाई, 2010 का केस, जिसका मेरा कोई लेना-देना नहीं है, जिसका मेरा कोई लेना-देना नहीं है. इमेजिन चैनल चालू था, मेरा स्वयंवर हुआ था 25-30 साल पहले, आप समझ रहे हो? तो वहां पर 'राखी का इंसाफ' एक शो आया था, तो सबके कॉन्ट्रैक्ट हुए थे, मेरे भी. मैं तो एक होस्ट थी जो मुझे चैनल बोलता था, बोलने के लिए मैं बोलती थी, आप समझ रहे हो?'

आगे राखी सावंत ने कहा, 'तो ये जो लड़का, कोई मुझे- मैं तो इसको जानती भी नहीं कौन हूं, क्या है. मुझे तो याद भी नहीं 30 साल पुरानी, मेरी याददाश्त शक्ति चली गई है. तो इस बंदे का कॉन्ट्रैक्ट चैनल के साथ हुआ था. हैं? अब वो शो खत्म होने के बाद किधर मर जाता है बुखार में, हॉस्पिटल में और उसका इल्जाम चैनल पर और हम पर आता है, तो हमारा तो कोई लेना-देना नहीं, क्योंकि मैं एक स्टार हूं, सेलिब्रिटी हूं.'

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

'तो कोई हमारा नाम से बहती गंगा में हाथ धोना चाहता है, गड़े हुए मुर्दों को उखाड़ना चाहता है क्योंकि मैं बच्चों को, मेरे स्टूडेंट को, मेरी जैन जी को सपोर्ट करती हूं, तो गड़े मुर्दे उखाड़ के मुझे धमकी देना चाह रहे हैं जेल की, ये वो. तो कानून सिर्फ तुम्हारे लिए है क्या? कानून अंधा है क्या? मैं हर कानून की रिस्पेक्ट करती हूं, हमेशा कानून के साथ हूं. झांसी पुलिस के साथ हूं, झांसी के कानून के साथ हूं. झांसी की रानी हूं, झांसी जिंदाबाद! झांसी पुलिस जिंदाबाद! झांसी कोर्ट जिंदाबाद! हिंदुस्तान की पुलिस, हिंदुस्तान की कानून जिंदाबाद!'

आखिर क्या है मामला?
यह मामला लक्ष्मण अहिरवार की मां सावित्री द्वारा प्रेम नगर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है. उन्होंने आरोप लगाया कि अक्टूबर 2010 में प्रसारित 'राखी का इंसाफ' के एक एपिसोड के दौरान, राखी सावंत ने उनके बेटे के लिए अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था.

'राखी का इंसाफ' शो में लोगों के निजी और सामाजिक विवादों को सुलझाने का दावा किया जाता था, जिसमें अक्सर काफी तीखी बहस और हंगामे देखने को मिलते थे. शो में आने के बाद लक्ष्मण द्वारा आत्महत्या कर लेने के बाद, यह कार्यक्रम विवादों में आ गया था.

लक्ष्मण के परिवार का आरोप है कि शो के उस एपिसोड के बाद वह डिप्रेशन में चले गए थे और बाद में उन्होंने अत्यधिक शराब पीकर अपनी जान दे दी. इसके बाद, झांसी में यह मामला दर्ज किया गया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement