scorecardresearch
 

फ्रांस में बेकाबू भीड़ का लग्जरी स्टोर्स पर धावा, रोलेक्स से लुई विटॉन तक लूटपाट, VIDEOS

फ्रांस के कई शहरों में जारी प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं, जिसमें हर्मेस, लुइ विटॉन, रोलेक्स और एप्पल जैसे लग्जरी ब्रांड्स के स्टोर्स को निशाना बनाया गया. बोर्डो, मार्सिले, लिले और पेरिस में नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की.

Advertisement
X
फ्रांस के लग्जरी स्टोर में लूटपाट की गई (File Photo: Reuters)
फ्रांस के लग्जरी स्टोर में लूटपाट की गई (File Photo: Reuters)

फ्रांस में जारी प्रोटेस्ट के बीच शनिवार को लग्जरी स्टोर लूटपाट का निशाना बने. कई शहरों में इन स्टोर्स को निशाना बनाया गया. हर्मेस, लुइ विटॉन, रोलेक्स और एप्पल जैसे बड़े ब्रांड के स्टोर्स में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई. 

बोर्डो शहर के मशहूर रू सेंट-कैथरीन शॉपिंग स्ट्रीट पर भी शनिवार को जमकर लूटपाट हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नकाबपोश लोग कई दुकानों में घुस गए और तोड़फोड़ की. इसके बाद इलाके की कई दुकानों में अफरा-तफपी मच गई. 

ये हमले सिर्फ बोर्डो तक ही सीमित नहीं थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिले में एक एप्पल स्टोर को भी लूटा गया. वहीं, क्षेत्रीय समाचार आउटलेट 'मैरिटिमा' के मुताबिक, मार्सिले में हर्मीस बुटीक और रोलेक्स जैसे प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया गया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: इजरायल जाने वाली उड़ानों में पाकिस्तानी पायलटों पर रोक, एयर फ्रांस ने लागू किया नियम

पेरिस में भी प्रदर्शन हिंसक हो गए. नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने दुकानों और रेस्तरां में तोड़फोड़ की और वहां खड़ी कारों को भी आग लगा दी. इस दौरान, प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भी भिड़ंत हुई. हिंसा को देखते हुए लग्जरी ब्रांड डिओर ने अपने मुख्य स्टोर के बाहर निजी सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए. 

तोड़फोड़ के माहौल के बीच, एक व्यक्ति पेरिस के 'प्लेस डेस पिरामिड्स' में जोन ऑफ आर्क पर चढ़ गया. फ्रांस में इसी लूटपाट के दौरान एक दुकान मालकिन बेबस होकर दंगाइयों से अपनी दुकान न लूटने की गुहार लगाती नजर आई. लेकिन भीड़ ने उसकी एक नहीं सुनी और उसे धक्का देकर दुकान के अंदर घुसी और दुकान में लूटपाट और तोड़फोड़ की. 

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें महिला की चीख सुनाई दे रही है. वीडियो में कुछ नकाबपोश दंगाइयों का उत्साह बढ़ाते भी नजर आ रहे हैं. फ्रांस की यह हिंसा सिर्फ शॉपिंग वाले इलाकों तक ही सीमित नहीं है. फ्रांस के कई शहरों में सुपरमार्केट, फार्मेसी, कपड़ों की दुकानों और इलेक्ट्रॉनिक्स स्टॉर को भी निशाना बनाया गया. 

कई सार्वजनिक इमारतों को भी निशाना बनाया गया. वहीं, मार्सिले और लिले में टाउन हॉल के अंदर घुसकर उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement