Tandoori Roti without Tandoor: तंदूरी रोटी का नाम सुनते ही ढाबे और रेस्टोरेंट का स्वाद याद आ जाता है. बाहर खाने जाएं और तंदूरी रोटी ऑर्डर न करें, ऐसा बहुत कम ही होता है. इसकी हल्की कुरकुरी परत और स्मोकी फ्लेवर खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि तंदूरी रोटी खाने के लिए हर बार आपको ढाबा जाने की जरूरत नहीं है. आप घर पर भी बिना तंदूर या ओवन के, सिर्फ कड़ाही की मदद से गेहूं के आटे की ढाबे जैसी टेस्टी तंदूरी रोटी बना सकते हैं.
सही तरीके से बनाई गई ये रोटियां स्वाद में इतनी शानदार लगेंगी कि हर कोई उंगलियां चाटता रह जाएगा. आइए जानते हैं कि घर पर बिना तंदूर के तंदूरी रोटी आसानी से कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
2 कप गेहूं का आटा
3-4 चम्मच खट्टी दही
½ चम्मच बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर
1 चम्मच चीनी
1 चम्मच तेल (आटे को चिकना करने के लिए)
पानी आवश्यकतानुसार (आटा गूंथने के लिए)
घी या मक्खन स्वादानुसार (रोटियों पर लगाने के लिए)
हरा धनिया या कलौंजी (ऑप्शनल)
नमक स्वादानुसार
सबसे पहले गेहूं के आटे में खट्टी दही, बेकिंग सोडा, नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. फिर पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें.
गूंथे हुए आटे पर 1 चम्मच तेल लगाकर उसे चिकना करें. फिर इसे गीले कपड़े से ढककर करीब 30 मिनट के लिए रख दें.