रांची में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन को अभिनेता पीयूष मिश्रा का समर्थन मिला. धरना स्थल पर पहुंचे पीयूष मिश्रा ने कहा कि छात्रों के इंटरव्यू देखकर उनकी आंखों में दर्द और आंसू देखे, इसलिए वह उनके समर्थन में आए हैं. उन्होंने छात्रों की मदद का भरोसा दिया और अपना चर्चित गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ भी सुनाया. सरकार से बातचीत के बावजूद आंदोलन जारी है.