scorecardresearch
 

मीटर में ऑन है ये बत्ती? डबल आ सकता है बिल, तुरंत बुलाएं इलेक्ट्रीशियन

बिजली के मीटर में कई तरह के इंडीकेटर्स होते हैं. सबका काम अलग- अलग होता है. इनमें से ही एक ऐसा इंडीकेटर होता है, जिसके जलने का मतलब है आपका भारी- भरकम बिल आने वाला है.

Advertisement
X
बिजली के मीटर में इस इंडीकेटर के जलने का कनेक्शन सीधा बिल से जुड़ा है (Photo - AI Generated)
बिजली के मीटर में इस इंडीकेटर के जलने का कनेक्शन सीधा बिल से जुड़ा है (Photo - AI Generated)

घर में लगे बिजली के मीटर में कई सारी बत्तियां होती हैं. इन सबके नीचे एक कोड लिखा होता है. इनमें से हर एक बत्ती समय आने पर अलग- अलग सिग्नल देती है और इनका मतलब भी अलग- अलग होता है. इनमें से ही एक ऐसी लाइट होती है,जिसके जलने का मतलब होता है कि आपके मीटर में या वायरिंग में कुछ गड़बड़ी है. अगर इस प्रॉब्लम को ठीक नहीं किया जाए, तो बिल ज्यादा आ सकता है.  

बिजली के डिजिटल या स्मार्ट मीटर में कई सारे एलईडी लाइट्स यानी इंडीकेटर्स होते हैं. इनमें  Earth, Ph, Rev, और Cal नाम की बत्तियां होती हैं. इनमें से एक या दो अक्सर जलती बुझती रहती है. लेकिन, जिस इंडिकेटर के नीचे या ऊपर Earth या Temper लिखा होता है. उसके जलने का मतलब है कि  आपके घर की वायरिंग, बिजली की खपत या मीटर में किसी तरह का फॉल्ट है. 

यदि मीटर के साथ कोई छेड़छाड़ की गई है.  न्यूट्रल वायर से छेड़छाड़ हुई है, या घर की वायरिंग में कोई लीकेज है, तो यह अर्थ या टैम्पर लाइट लगातार जलने लगती है.  इसे देखकर तुरंत समझ जाना चाहिए कि मीटर के साथ कुछ गलत किया गया है. अगर ऐसा नहीं हुआ है तो घर के वायरिंग में फॉल्ट या लीकेज है. 

Advertisement

क्योंकि यह बत्ती आपके घर की वायरिंग की सुरक्षा और अर्थिंग से जुड़ी होती है. सामान्य स्थिति में और सही वायरिंग में यह बत्ती हमेशा बंद रहनी चाहिए. घर के किसी उपकरण जैसे कूलर, गीजर, या इनवर्टर की बॉडी में करंट आ रहा है और वह जमीन में जा रहा है. यदि न्यूट्रल तार को सीधे जमीन से जोड़ दिया गया है या न्यूट्रल और अर्थ वायर आपस में छू रहे हैं. सीधे शब्दों में घर में बिजली लीकेज हो रही हो तो यह बत्ती जल जाती है. 

यह भी पढ़ें: बिजली के मीटर में क्यों झप-झप करती रहती है ये लाइट, बिल से क्या है कनेक्शन?

बिजली के मीटर में अर्थ (Earth) या न्यूट्रल लीकेज की लाइट जलने का सीधा मतलब है कि आपके घर की वायरिंग या किसी उपकरण में करंट लीक हो रहा है. इससे बिजली लगातार बर्बाद हो रही है और आपका बिल तेजी से बढ़ रहा है.

मीटर में अर्थ की लाइट जलने और भारी बिल आने की समस्या को ठीक करने के लिए तुरंत कोई अच्छा इलेक्ट्रिशियन बुलाना चाहिए. वायरिंग टेस्ट करने के बाद इलेक्ट्रिशियन फॉल्ट ठीक कर देगा और यह इंडिकेटर बंद हो जाएगा. 

अगर इलेक्ट्रीशियन कहता है कि आपके घर की अंदरूनी वायरिंग और उपकरण बिल्कुल ठीक हैं, तो समस्या मीटर या बाहर के खंभे से आने वाले तारों में हो सकती है. कई बार बिजली विभाग के कर्मचारी खंभे से आपके मीटर तक आने वाले सर्विस वायर के फेज और न्यूट्रल को आपस में बदल देते हैं. इससे भी मीटर में 'Earth' दिखाने लगता है. ऐसे में तुरंत बिजली विभाग में शिकायत दर्ज करनी चाहिए. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement