scorecardresearch
 

बिजली के मीटर में क्यों झप-झप करती रहती है ये लाइट, बिल से क्या है कनेक्शन?

लगातार बिजली के मीटर में झप- झप करती रहने वाली एक लाइट होती है. यह लाइट बड़े काम की होती है. अगर इसके ब्लिंक करने की स्पीड पर ध्यान नहीं रखा जाए तो बिना वजह भी बिजली बिल बढ़कर आ सकता है.

Advertisement
X
मीटर में लगातार ब्लिंक करते रहने वाली ये लाइट बड़े काम की होती है (Photo - AI Generated)
मीटर में लगातार ब्लिंक करते रहने वाली ये लाइट बड़े काम की होती है (Photo - AI Generated)

बिजली के मीटर में कई सारी छोटी- छोटी लाइट्स और इंडीकेटर्स होते हैं. इन सबका अलग- अलग काम होता है. कोई बिजली की खपत बताता है, तो कोई बिजली का लोड, लिकेज और मीटर से छेड़छाड़ की तरफ इशारा करता है. 

इन्हीं लाइटों में बिजली के मीटर में एक लाल सी एलइडी भी होती है. यह लाइट लगातार झप- झप करके ब्लिंक करती रहती है. कभी बहुत तेजी से ब्लिंक करती है तो कभी धीरे- धीरे झपकती है. इस लाइट के झपकी लेने की स्पीड एक जरूरी संकेत होता है. इसके बारे में जरूर जानकारी होनी चाहिए. क्योंकि, इसका सीधा कनेक्शन बिजली के बिल से होता है. 

अगर मीटर में यह लाइट धीरे- धीरे ब्लिंक कर रही है. यानी घर में बिजली की खपत नॉर्मल है. ज्यादा लोड वाला कोई इलेक्ट्रिक डिवाइस नहीं चल रहा है. क्योंकि, हीटर, गीजर, AC जैसे ज्यादा क्षमता वाले इक्विपमेंट चालू रहने से यह लाइट तेजी से ब्लिंक करने लगती है. इसका मतलब होता है कि बिजली की खपत काफी तेजी से हो रही है. 

लगातार इस लाइट के काफी तेजी से झपकने का मतलब है कि बहुत ज्यादा बिजली खाने वाली डिवाइस और मशीनें चालू हैं और बेतहाशा बिजली खर्च हो रहा है. कभी- कभी फॉल्ट की वजह से भी बिना कोई हैवी उपकरण ऑन हुए भी यह तेजी से ब्लिंक करने लग जाती है. इसकी जांच का भी एक तरीका है. घर के सारे डिवाइस बंद करके मेन एमसीबी ऑन रखना चाहिए. अगर फिर भी लाइट तेजी से ब्लिंक कर रही है और यूनिट भी बढ़ रहा है. इसका मतलब मीटर में फॉल्ट है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: पानी की टंकी में क्यों लगाना चाहिए ये पाइप? नल का बढ़ जाएगा प्रेशर

कभी- कभी इस फॉल्ट की वजह से मीटर जंप जैसी समस्या भी होने लग जाती है. इसमें मीटर की लाल बत्ती बिना कोई हैवी डिवाइस चालू हुए भी तेजी से ब्लिंक करने लगती है और मीटर का यूनिट भी बढ़ने लगता है. अगर इन संकेतों पर ध्यान नहीं दिया जाए और समय रहते इस प्रॉब्लम को ठीक नहीं किया जाए तो इसका असर बिजली बिल पर पड़ता है और भारी- भरकम बिल आ सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement