scorecardresearch
 

'मेरा बेटा डिप्रेशन में नहीं था', श्रद्धा दुबे के दावों पर भड़कीं शिवा शर्मा की मां; आखिर उस रात हुआ क्या था?

लखनऊ के शिवा शर्मा डेथ केस में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताने पर मृतक की मां रंजना शर्मा ने तीखा विरोध जताया है. मां ने सवाल उठाया कि अगर वह निर्दोष है तो भाग क्यों रही है. उन्होंने अस्पताल के झूठे ड्रामे और डिप्रेशन के दावों को खारिज करते हुए पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है.

Advertisement
X
शिवा शर्मा की मां का श्रद्धा पर पलटवार (Photo- ITG)
शिवा शर्मा की मां का श्रद्धा पर पलटवार (Photo- ITG)

लखनऊ के शिवा शर्मा डेथ केस में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे फरार है. उसकी लोकेशन नेपाल बताई जा रही है. उसने बैक टू बैक दो वीडियो जारी कर अपनी सफाई पेश की है. लेकिन श्रद्धा के इन वीडियोज पर शिवा की मां रंजना शर्मा ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि अगर वह निर्दोष है तो भाग क्यों रही है. लखनऊ आकर पुलिस के सामने बयान क्यों नहीं देती. साथ ही मां ने घटना वाले दिन के बारे में भी विस्तार से अपनी बात रखी है. 
 
शिवा शर्मा कांड में श्रद्धा पर लगे आरोपों को लेकर मृतक शिव शर्मा की मां रंजना शर्मा ने कहा- "हां, उनके पास मौका है कि वो पुलिस के सामने जाकर अपनी बात रख सकती हैं...इनकी (श्रद्धा की) बहन ने फोन किया था कि शिवा बालकनी में गिर गए हैं और हम उन्हें लेकर राममनोहर लोहिया हॉस्पिटल जा रहे हैं...और जब हम वहां पहुंचे तो वहां कोई था नहीं. 

बकौल रंजना शर्मा- जब हम लोगों ने रिसेप्शन पर पता किया तो इस नाम की कोई एंट्री नहीं थी तो फिर इनकी बहन को कॉल किया तो उसने ड्राइवर का नंबर दिया. जब ड्राइवर से बात की तो उन्होंने कहा कि हम मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी पर हैं. जब वहां मैं अकेली पहुंची थी तो मैंने देखा कि एक एंबुलेंस खड़ी थी और एंबुलेंस का ड्राइवर था और इनका ड्राइवर दानिश वो खड़ा था. मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ तो उसने कहा कि मैं नौकर आदमी हूं मुझे कुछ नहीं पता कहकर भाग गया...वो (शिवा) कोई डिप्रेशन में नहीं था...मैं पुलिस को दे चुकी जो भी मेरे पास जो कुछ भी था...मैं चाहती हूं कि इस मामले में जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और न्याय मिले."

सवाल: जिस तरीके से शिवा की मौत हुई है, उस मामले में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है और श्रद्धा फरार चल रही हैं, जिन पर इनाम भी घोषित कर दिया गया है. लेकिन अब वह वीडियो जारी कर यह कह रही हैं कि शिवा ने सुसाइड किया है और यह सारी घटना उनकी आंखों के सामने हुई है. इस पर आपका क्या कहना है?
जवाब: हां, उनके पास पूरा मौका है कि वह पुलिस के सामने जाकर अपनी बात रख सकती हैं. भाग क्यों रही हैं?

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मैंने अपनी आंखों से शिवा शर्मा को बिल्डिंग से कूदते देखा', श्रद्धा दुबे का नए वीडियो में सनसनीखेज दावा, बोली- टॉर्चर किया तो सुसाइड कर लूंगी!

सवाल: उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि जब घर वालों (आपको) को फोन किया गया था और जब वे वहां पहुंचे, तो उनके ड्राइवर के साथ मारपीट भी की गई थी. इस पर आपका क्या कहना है?
जवाब: वे लोग वहां थे ही नहीं. वहां केवल ड्राइवर था, जो मुझे देखकर और मेरे यह पूछने पर कि क्या हुआ, वहां से भाग गया.

सवाल: क्या आपको इस पूरी घटना की कोई जानकारी या सूचना दी गई थी? और कैसे?
जवाब: इनकी (श्रद्धा की) बहन ने फोन करके कॉल किया था.

सवाल: उन्होंने फोन पर क्या कहा था?
जवाब: कहा था कि शिवा बालकनी से नीचे गिर गए हैं, उन्हें चोट लगी है और वे उन्हें लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल जा रहे हैं.

सवाल: फिर वहां अस्पताल में क्या स्थिति देखने को मिली?
जवाब: वहां कोई नहीं था. हमने जब रिसेप्शन पर पता किया तो इस नाम की कोई एंट्री नहीं थी. इसके बाद जब हमने उनकी बहन को दोबारा फोन किया, तो उन्होंने ड्राइवर का नंबर देते हुए उससे बात करने को कहा. जब मैंने ड्राइवर से बात की, तो उसने बताया कि वे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में हैं. जब मैं वहां अकेली पहुंची, तो मैंने देखा कि वहां एक एम्बुलेंस खड़ी थी, जिसका ड्राइवर और इनका ड्राइवर दानिश या जो भी नाम था, वे खड़े थे. मैंने जब उनसे पूछा कि क्या हुआ, तो उन्होंने कहा कि वह एक नौकर आदमी है और उसे कुछ नहीं पता, और यह कहकर वो वहां से भाग गया.

Advertisement

सवाल: एफआईआर दर्ज होने और पोस्टमार्टम के बाद जब यह सामने आया कि उनकी मौत गिरने से हुई है, तो इसके बाद श्रद्धा वीडियो जारी कर यह कह रही हैं कि शिवा काफी डिप्रेशन में रहते थे और उन पर काफी कर्ज था, जिसे लेकर वे उनसे चर्चा भी करते थे. इस पर आपका क्या पक्ष है?
जवाब: वह किसी भी डिप्रेशन में नहीं थे. डिप्रेशन का सर्टिफिकेट देने के लिए डॉक्टर होता है, उनके पास यह अधिकार नहीं है कि वे यह तय करें कि कोई डिप्रेशन में था या नहीं. जहां तक कर्ज की बात है, तो वह एक बिजनेसमैन थे और बिजनेस में लेन-देन दोनों चीजें होती हैं. यदि किसी के पास कोई लिखित साक्ष्य या रिटर्न एविडेंस है, तो पुलिस उसकी जांच करेगी.

यह भी पढ़ें: कौन है रश्मि दुबे? नेपाल में बहन श्रद्धा संग फरारी काटते तस्वीर आई सामने; इसलिए छोड़ी थी कॉरपोरेट जॉब

सवाल: श्रद्धा का यह भी दावा है कि उनके पास चैट्स मौजूद हैं, जिसमें शिवा लगातार इन चीजों का जिक्र करते और लिखते थे.
जवाब: हां, तो ठीक है, अगर ऐसा है तो वह चीजें पुलिस को दें.

सवाल: क्या शिवा आपसे अपनी चीजें या बातें साझा करते थे?
जवाब: एक मां और इस उम्र के बेटे के बीच जितनी बातें संभव हो सकती हैं, उतनी चीजें आपस में डिस्कस होती थीं.

Advertisement

सवाल: क्या वह डायरी में कुछ नोट भी करते थे?
जवाब: इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस रहे होंगे, वे उन चीजों को करते होंगे.

सवाल: क्या आपने वह सब पुलिस को सौंप दिया है?
जवाब: हां, मेरे पास जो कुछ भी था, वह सब मैं पुलिस को पहले ही दे चुकी हूं.

सवाल: इस मामले में आप क्या मांग करती हैं?
जवाब: मैं यही चाहती हूं कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और हमें सही न्याय मिले.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement