scorecardresearch
 
Advertisement

'मिलकर कुछ भी हासिल कर सकते हैं', चेन्नई में छात्रों को पीएम मोदी का मैसेज

'मिलकर कुछ भी हासिल कर सकते हैं', चेन्नई में छात्रों को पीएम मोदी का मैसेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु दौरे के दौरान राज्य को 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने चेन्नई मेट्रो के विस्तार, नए बुनियादी ढांचे के निर्माण और राज्य में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने पर जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन तमिलनाडु की प्रगति और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने में अहम भूमिका निभाएगा. इसके साथ ही उन्होंने चेन्नई में आईआईटी मद्रास के ब्रेन रिसर्च सेंटर का दौरा किया और मेट्रो विस्तार का उद्घाटन भी किया. प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत पर देशवासियों को बधाई दी और भारत रत्न जयप्रकाश नारायण तथा भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें नमन किया. उन्होंने तमिलनाडु को सांस्कृतिक और वैज्ञानिक प्रगति की प्रेरणादायी भूमि बताया. पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार राज्य के विकास के जरिए देश के विकास के संकल्प को साकार कर रही है.

Advertisement
Advertisement