चेन्नई तमिलनाडु की राजधानी है (Capital of Tamil Nadu) और प्रमुख जिला है. यह बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट पर स्थित है. औपचारिक रूप से मद्रास के नाम से जाना जाता है. भारत के चार महानगरीय शहरों में से एक, चेन्नई को दक्षिण भारत के प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है और यह एक प्रमुख प्रशासनिक और सांस्कृतिक केंद्र है (Chennai Location).
चेन्नई जिला भारत के पूर्वी तटीय मैदानी इलाकों पर स्थित 426 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करता है. इस जिले में 3 संसद निर्वाचन क्षेत्र और 16 विधानसभा क्षेत्र है.
2011 की जनगणना के अनुसार, चेन्नई जिले की जनसंख्या 4,646,732 है (Chennai Population), जिसमें प्रत्येक 1,000 पुरुषों पर 989 महिलाओं का लिंग अनुपात है (Chennai Sex Ratio). जिले की औसत साक्षरता दर 81.27% है (Chennai Literacy).
चेन्नई अपने समृद्ध ऐतिहासिक और गौरवशाली अतीत के लिए भी जाना जाता है और 300 वर्षों तक अंग्रेजों के चंगुल में रहा और बाद में, एक महत्वपूर्ण नौसैनिक अड्डा बन गया. मद्रास व्यापार, कपड़ा, बैंकिंग और खुदरा क्षेत्र में फला-फूला और 1996 में इसका नाम बदलकर चेन्नई कर दिया गया. (Chennai History).
चेन्नई की आधिकारिक भाषा तमिल है (Language). यह शहर शास्त्रीय भारतीय नृत्य 'भरतनाट्यम' के लिए प्रसिद्ध है. संगीत, कला और संस्कृति के लिए एक प्रमुख केंद्र, शहर को इसकी शानदार संगीत परंपरा के लिए यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (UCCN) सूची में जोड़ा गया था (Chennai Culture).
विदेशी पर्यटकों द्वारा सबसे अधिक देखे जाने वाले भारतीय शहरों में से एक, चेन्नई अपने खूबसूरत मंदिरों, सबसे पुरानी चट्टानों, वास्तुकला और विशेषज्ञ शिल्प कौशल के लिए प्रसिद्ध है (Chennai Tourism). अक्सर भारत की 'स्वास्थ्य देखभाल राजधानी' के रूप में लेबल किया जाने वाला, चेन्नई दुनिया भर के चिकित्सा के लिए सबसे पसंदीदा स्थलों में से एक है. अपोलो अस्पताल, शंकर नेत्रालय, फोर्टिस मलार अस्पताल और फ्रंटियर लाइफलाइन शहर के कुछ बेहतरीन अस्पताल हैं (Chennai Hospitals).
चेन्नई में कुछ प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान भी हैं जैसे लोयोला कॉलेज, आईआईटी मद्रास, एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म, प्रेसीडेंसी कॉलेज और श्री रामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च. चेन्नई का मरीना बीच दुनिया का दूसरा सबसे लंबा शहरी समुद्र तट है और शहर को दो प्रसिद्ध बंदरगाहों- चेन्नई पोर्ट और एन्नोर पोर्ट द्वारा परोसा जाता है.नागलपुरम झरने, सरकारी संग्रहालय, मगरमच्छ पार्क, अष्टलक्ष्मी मंदिर, थाउजेंड लाइट्स मस्जिद और वल्लुवर कोट्टम शहर के कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं (Chennai Educational Institution)
चेन्नई क्राइम ब्रांच ने DMK नेता और पूर्व मंत्री अनबिल महेश के तिरुचिरापल्ली स्थित घर पर तलाशी ली. उन पर प्राइवेट स्कूलों से 100 करोड़ वसूलने का आरोप है. DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया है.
विनायक चतुर्थी के मौके पर पांच साल की हथिनी दुर्गा को मदुरई के मीनाक्षी अम्मन मंदिर लाया गया. दुर्गा ने असम से मदुरई तक करीब 3000 किलोमीटर का सफर तय किया. मंदिर पहुंचने पर कर्मचारियों और श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर उसका स्वागत किया. मंदिर में पहले से पार्वती नाम की हथिनी है. दुर्गा मंदिर में नई सदस्य के रूप में शामिल हुई है.
दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे एक्स पर बीसीसीआई डोमेस्टिक अकाउंट से शेयर किया गया. इस वीडियो में वैभव से बात रही थी, लेकिन ईशान किशन की एंट्री ने इसे और मजेदार बना दिया है.
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराकर 13 साल बाद खिताब अपने नाम कर लिया. कप्तान ईशान किशन ने मैच में 270 और 80 रन बनाकर 350 रन जोड़े. डेब्यू कर रहे मोहम्मद कोनैन कुरैशी ने भी नाबाद शतक जड़ा, जबकि मोहम्मद सिराज ने शानदार जुझारूपन दिखाया.
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पीएम दावेदारी पर छिड़ी रार के बीच टीवीके ने सहयोगियों की अहम बैठक बुलाई है. कांग्रेस ने बैठक में शामिल होने की हामी तो भरी है, लेकिन साफ़ कर दिया है कि 2029 में पीएम पद का चेहरा राहुल गांधी ही होंगे. टीवीके गठबंधन पर सब कुछ तय होना है.
कुआलालंपुर से चेन्नई आ रही मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH 0156 में हवा में दूसरे इंजन में खराबी आ गई. जिसके कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
चेन्नई के तिरुवन्मियूर में TVK पदाधिकारी कन्नन की अज्ञात लोगों ने पीछा कर हत्या कर दी. पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है और तीन विशेष टीमें बनाई हैं. उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर निशाना साधा, जबकि कमल हासन ने ग्राम सभाओं को मजबूत करने के लिए CM विजय को सुझाव दिए.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विधानसभा में नियम 110 के तहत चेन्नई में नए सचिवालय और विधानसभा परिसर के निर्माण का ऐलान किया. करीब 1,200 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले नए कॉम्प्लेक्स का बिल्ट-अप एरिया 20 लाख वर्ग फीट होगा.
5 अगस्त 2026 को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कंपार्टमेंट से लाल रंग के ट्रॉली बैग में लाश के टुकड़े मिलने के बाद सनसनी फैल गई. जांच में चेन्नई कनेक्शन सामने आया और रेलवे पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया. पुलिस के मुताबिक, चेन्नई रेलवे स्टेशन पर दो संदिग्ध एक जैसे ट्रॉली बैग के साथ CCTV में दिखाई दिए. जांच आगे बढ़ी तो गुडुवांचेरी के एक घर में इंसानी सिर और शव के कुछ हिस्से मिले। मृतका की पहचान हयातुन निशा के रूप में हुई. पुलिस जांच के मुताबिक, हयातुन निशा की हत्या के बाद शव के टुकड़े किए गए और उनमें से कुछ को ट्रॉली बैग में रखकर तमिलनाडु एक्सप्रेस में छोड़ दिया गया। मामले में मणिकुद्दीन और भगवती पर हत्या का आरोप है. दोनों को मणिपुर के जीरीबाम से गिरफ्तार कर चेन्नई लाया गया.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय से चेन्नई में टीएमसी की बागी सांसद सायोनी घोष ने मुलाकात कर राज्य के सुशासन और विजन की तारीफ की. बंगाली और तमिल सिनेमा से राजनीति में आए इन दोनों नेताओं की इस मुलाकात को क्षेत्रीय राजनीति में एक नए समीकरण के रूप में देखा जा रहा है.
सलेम के अरीसिपालयम इलाके में पानी की टंकियों से महिला के शरीर के टुकड़े मिलने से सनसनी फैल गई है. पुलिस ने तीन बोरियों में महिला के अलग-अलग अंग बरामद किए हैं.
चेन्नई एयरपोर्ट पर हुई सुरक्षा जांच में एक महिला यात्री के बैग से जिंदा कारतूस और मैगजीन मिला है. कोई वैध दस्तानेज ना दिखा पाने के बाद CISF ने यात्री को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया.
चेन्नई की ग्लोबल स्पोर्ट्स सिटी योजना को बड़ा झटका लगा है. तमिलनाडु सरकार ने ₹205.89 करोड़ का निर्माण ठेका रद्द कर प्रोजेक्ट को नए आकार और डिजाइन के साथ तैयार करने का फैसला किया है. अब इसमें खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के साथ एशियन गेम्स जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी की क्षमता विकसित करने पर जोर होगा.
45 फीट गहरे कुएं में पिता और बेटा सफाई करने उतरे थे, कुएं की गहराई में कुछ ही देर में दोनों की तबियत बिगड़ी और दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई.
चेन्नई के परंदूर एयरपोर्ट को लेकर तमिलनाडु में सियासी घमासान बढ़ गया है. उदयनिधि स्टालिन ने परियोजना रोकने के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे राज्य के विकास और युवाओं के भविष्य से जोड़ दिया है.
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने कई बड़े ऐलान किए हैं. सालाना 2.5 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को पोंगल 2027 से हर साल 3 मुफ्त LPG सिलेंडर मिलेंगे. सरकार ने 'अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स' योजना के लिए 4 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है. इसके अलावा महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए बस यात्रा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया है.
तमिलनाडु एक्सप्रेस में एक सूटकेस के अंदर महिला के बॉडी पार्ट्स मिलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक पुरुष और महिला इस सूटकेस के साथ नजर आ रहे हैं.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से गुरुवार को पहली मुलाकात हुई. दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक में शामिल होने के लिए अमित शाह पहुंचे हैं. बैठक की मेजबानी तमिलनाडु कर रहा है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय से मुलाकात की. शाह दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं, जिसकी मेजबानी तमिलनाडु कर रहा है. बैठक में राज्यों के बीच लंबित विवाद, नदी जल बंटवारा और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों के प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेंगे.
तमिलनाडु सरकार के स्वतंत्रता दिवस समारोह में तृषा को विजय के माता-पिता के साथ पहली पंक्ति में बैठाया गया था. पीली साड़ी पहने तृषा को विजय के राष्ट्रीय ध्वज फहराने और परेड का निरीक्षण करने के दौरान उन्हें सलामी करते हुए देखा गया. सरकारी कार्यक्रमों में तृषा की लगातार मौजूदगी ने चर्चाओं को और हवा दे दी है.
इंडिया टुडे ग्रुप तमिलनाडु राउंडटेबल के पहले सेशन में मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय शिरकत की. सीएम विजय ने इस आयोजन में इंडिया टुडे तमिल यूट्यूब चैनल भी लॉन्च किया.