नई दिल्ली में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन ने एक विशाल विरोध मार्च निकाला. इस मार्च की अगुवाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव, रेवंत रेड्डी, संजय राउत और तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेताओं ने की. यह काफिला रायसीना रोड से आगे बढ़ते हुए फिरोजशाह रोड, मंडी हाउस और बाराखम्बा मार्ग के रास्ते सुप्रीम कोर्ट की तरफ बढ़ा. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ सड़कों पर पैदल चलती नजर आई. पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर से हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और विरोध दर्ज कराया.