scorecardresearch
 

'चर्चा के लिए सहमति बनाएं...', एंटी पेपर लीक बिल पर स्पीकर ओम बिरला ने सरकार को दे दिया टास्क

नीट पेपर लीक को लेकर जारी हंगामे के बीच लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश हो गय है. हालांकि, बिल पेश होने के बाद पहले दो और फिर पांच बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.

Advertisement
X
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला. (File Photo: X/@SansadTV)
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला. (File Photo: X/@SansadTV)

नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों का आंदोलन समाप्त हो गया, लेकिन संसद में जारी गतिरोध है कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. सरकार की ओर से एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में पेश किए जाने के बावजूद संसद में संग्राम जारी रहा. विपक्षी सांसदों ने प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग करते हुए नारेबाजी की.

दरअसल, दोपहर 12 बजे जब लोकसभा की कार्यवाही दूसरी बार शुरू हुई, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने जोरदार हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक बिल पेश किया. स्पीकर ओम बिरला ने चेयर से आग्रह किया कि इस बिल पर चर्चा शुरू हो. उन्होंने वेल में आकर तख्तियां लहराते हुए नारेबाजी कर रहे विपक्षी सदस्यों से चर्चा में शामिल होने, चर्चा शुरू होने देने का आग्रह किया और कहा कि नारेबाजी करने, तख्तियां लहराने से विधेयक पर विचार नहीं आता.

स्पीकर ने कहा कि लोगों ने आपको चर्चा के लिए चुनकर भेजा है. स्पीकर ने कहा कि इस बिल पर चर्चा के लिए छह घंटे का समय तय किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि जितना समय चाहिए, उतना समय देंगे. यह महत्वपूर्ण विषय है. सबको अपनी बात रखने का पर्याप्त मौका दिया जाएगा. स्पीकर की बार-बार अपील के बावजूद लोकसभा में हंगामा नहीं थमा. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी विपक्ष से सदन चलने देने की अपील की.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session: मान नहीं रहा विपक्ष, लोकसभा की कार्यवाही तीसरी बार स्थगित

किरेन रिजिजू ने कहा कि इस बिल पर इतने ज्यादा अमेंडमेंट आए, इतने लोगों ने बिल पेश किए जाने के विरोध में नोटिस दिए, यह बताता है कि उस तरफ भी बहुत से लोग चर्चा चाहते हैं. उन्होंने स्पीकर का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपने आश्वासन दिया कि पर्याप्त समय देंगे, फिर ये चर्चा रोकने के लिए नारेबाजी क्यों कर रहे हैं. रिजिजू ने कहा कि यह समझ नहीं आ रहा है. गलत संदेश जा रहा है.

यह भी पढ़ें: आपत्ति के लिए एक घंटे का टाइम... जोरदार हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी पेपर लीक बिल

संसदीय कार्य मंत्री ने कांग्रेस से अपने सदस्यों को समझाने का आग्रह किया और कहा कि इस बिल पर चर्चा शुरू होनी चाहिए. इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि पांच बजे तक का समय देता हूं. सरकार और विपक्ष, सभी मिलकर सहमति बनाएं और शाम पांच बजे चर्चा शुरू हो. स्पीकर ने इसके बाद सदन की कार्यवाही शाम पांच बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement