scorecardresearch
 
Advertisement

Parliament Monsoon Session 2026 Live: 'बच्चों के साथ अन्याय हो रहा...', लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा

aajtak.in | नई दिल्ली | 27 जुलाई 2026, 5:27 PM IST

Parliament Monsoon Session Live Updates: मॉनसून सत्र के दूसरे हफ्ते के पहले दिन सरकार एंटी पेपर लीक बिल लेकर आई है. लोकसभा में यह बिल डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने पेश किया. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

Parliament Monsoon Session Live Parliament Monsoon Session Live

संसद के चालू मॉनसून सत्र के दूसरे हफ्ते की आज से शुरुआत हो रही है. नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज के मुद्दे पर हंगामे के कारण पहला हफ्ता धुलने के बाद सरकार अब इसे लेकर सख्त कानूनी प्रावधान करने वाला बिल आज लोकसभा में पेश हो गया है. सत्तापक्ष आज इस बिल पर चर्चा शुरू कराने की कोशिश में है.

5:27 PM (3 घंटे पहले)

राज्यसभा की कार्यवाही भी दिनभर के लिए स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा की कार्यवाही भी दिनभर के लिए स्थगित हो गई है. राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी दलों से सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की. इसके बाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम चर्चा से भाग नहीं रहे. लेकिन पहले गृह मंत्री का बयान होना चाहिए.

5:09 PM (3 घंटे पहले)

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश तो हो गया, लेकिन इस पर चर्चा की शुरुआत नहीं हो सकी. लोकसभा की कार्यवाही ये बिल पेश किए जाने के बाद पहले 2 बजे, फिर 5 बजे और अंत में दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी. हालांकि, सूत्रों का दावा है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध टूट गया है. सूत्रों का कहना है कि स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष को चर्चा के लिए सहमत कर लिया है और लोकसभा में 28 जुलाई को एंटी पेपर लीक बिल पर दोपहर 12 बजे से चर्चा की शुरुआत हो सकती है.

5:05 PM (3 घंटे पहले)

'बच्चों के साथ अन्याय हो रहा...', लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में आकर जोरदार हंगामा कर रहे हैं. विपक्षी सदस्यों ने कहा कि बच्चों के साथ अन्याय हो रहा है सर. चेयर पर आए कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने विपक्षी सांसदों से अपनी सीट पर जाने की अपील करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण बिल है. इस पर चर्चा होने दीजिए. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सारे सदस्य तैयारी के साथ आए हैं. कांग्रेस पार्टी जानबूझकर चर्चा नहीं होने दे रही है. बहुत दुखी मन से कह रहा हूं. उन्होंने कहा कि युवाओं की जिंदगी ठीक करने वाले बिल पर चर्चा में सबको हिस्सा लेना चाहिए. सभी इस पर चर्चा की मांग कर रहे थे, अब चर्चा की बारी आई तो कांग्रेस पार्टी हंगामा कर रही है.
 

3:08 PM (5 घंटे पहले)

'छात्रों पर AK-47, क्या ये आतंकी...', प्रियंका गांधी का सरकार पर वार

Posted by :- Bikesh Tiwari

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया है कि बिहार और बंगाल में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ FIR क्यों जा रही है?

यह भी पढ़ें: 'छात्रों पर AK-47, क्या ये आतंकी...', 'छात्रों पर AK-47, क्या ये आतंकी...', प्रियंका गांधी का सरकार पर वार

Advertisement
2:18 PM (6 घंटे पहले)

हंगामे के बीच सवालों से किनारा, संसद परिसर से बिना जवाब दिए निकल गए धर्मेंद्र प्रधान

Posted by :- Bikesh Tiwari

विपक्ष के जोरदार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है. इस गतिरोध के बीच शनिवार को इस्तीफा देने के बाद पहली बार संसद पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जब संसद भवन से बाहर निकल तो उनसे कई सवाल किए गए, लेकिन उन्होंने चुप्पी साध ली.

यह भी पढ़ें: हंगामे के बीच सवालों से किनारा, हंगामे के बीच सवालों से किनारा, संसद परिसर से बिना जवाब दिए निकल गए धर्मेंद्र प्रधान

2:08 PM (6 घंटे पहले)

लोकसभा की कार्यवाही तीसरी बार स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

स्पीकर ने शाम पांच बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा कर दी और कहा कि पांच बजे तक का समय देता हूं कि सरकार और सभी मिलकर के सहमति बनाएं और पांच बजे से चर्चा शुरू हो.
 

2:01 PM (6 घंटे पहले)

लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू, जोरदार हंगामा

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है. विपक्षी सदस्य नारेबाजी कर रहे हैं. हंगामे के बीच लोकसभा में लिस्टेड बिजनेस लिए जा रहे हैं.

12:42 PM (7 घंटे पहले)

संसद में गतिरोध पर अमित शाह कर रहे हाईलेवल मीटिंग

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसद में गतिरोध जारी है. लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश किए जाने के बाद चर्चा शुरू नहीं हो सकी. लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह हाईलेवल मीटिंग कर रहे हैं. अमित शाह की अगुवाई में संसद परिसर में हो रही इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू. पीयूष गोयल भी मौजूद हैं.

12:09 PM (8 घंटे पहले)

हंगामे के कारण दो बजे स्थगित हुई राज्यसभा की कार्यवाही

Posted by :- Bikesh Tiwari

कांग्रेस के सांसदों ने राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही छात्रों के प्रोटेस्ट पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया. कांग्रेस की ओर से डिप्टी लीडर प्रमोद तिवारी ने यह मुद्दा उठाते हुए गृह मंत्री अमित शाह से जवाबदेही तय करने की मांग की. विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.
 

Advertisement
12:07 PM (8 घंटे पहले)

एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में पेश

Posted by :- Bikesh Tiwari

एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा में पेश हो गया है. विपक्ष के जोरदार हंगामे और नारेबाजी के बीच पीएमओ में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने यह बिल लोकसभा में पेश कर दिया है. इससे पहले, विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच ही लिस्टेड बिजनेस लिए गए. यह बिल पेश होने के बाद सदन में चर्चा शुरू नहीं हो सकी और कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
 

12:02 PM (8 घंटे पहले)

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू, हंगामा

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है. लोकसभा में चेयर पर दिलीप सैकिया आए हैं. दिलीप सैकिया ने सदन को जानकारी दी कि स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव के किसी भी नोटिस को अनुमति नहीं दी है. राज्यसभा और लोकसभा, दोनों सदनों में जोरदार हंगामे के बीच कार्यवाही जारी है.

11:29 AM (9 घंटे पहले)

संसद परिसर में विपक्ष का प्रोटेस्ट, पेपर लीक पर सरकार को घेरा

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित होने के बाद विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रोटेस्ट किया. विपक्षी सांसद इस दौरान हाथों में बड़ा बैनर लिए हुए थे, जिस पर वोट चोरी से लेकर चंदा चोरी तक के स्लोगन लिखे हुए थे. विपक्षी सदस्य छात्रों के प्रोटेस्ट पर हुए लाठीचार्ज को लेकर अमित शाह से जवाब देने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे हैं.
 

11:26 AM (9 घंटे पहले)

राज्यसभा में विपक्ष के नेता खड़गे की डिमांड- नियम 267 में हो चर्चा

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और छात्रों के प्रोटेस्ट पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया. खड़गे ने कहा कि यह रेयरेस्ट केस है. इस पर नियम 267 के तहत चर्चा होनी चाहिए. खड़गे अभी बोल ही रहे थे कि चेयर से सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

11:16 AM (9 घंटे पहले)

संसद के बाहर धर्मेंद्र प्रधान का NDA सांसदों ने किया स्वागत, पाग पहना कर ले गए अंदर

Posted by :- Bikesh Tiwari

शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार संसद भवन पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए सांसदों ने मकरद्वार पर जोरदार स्वागत किया.

यह भी पढ़ें: संसद के बाहर धर्मेंद्र प्रधान का NDA सांसदों ने किया स्वागत, संसद के बाहर धर्मेंद्र प्रधान का NDA सांसदों ने किया स्वागत, पाग पहना कर ले गए अंदर

Advertisement
11:14 AM (9 घंटे पहले)

भारत में पेपरलीक पर कई कानून बने, लेकिन कागजों पर ही क्यों रह जाते हैं?

Posted by :- Bikesh Tiwari

भारत में पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बने, फिर भी पर्चे लीक होना नहीं थम रहा. 2024 के नए 'एंटी-पेपर लीक कानून' के बावजूद धांधली जारी है. जानिए देश के बड़े शिक्षाविदों की जुबानी, क्यों ये कानून केवल फाइलों में सीमित रह जाते हैं और असली समस्या कहां है.

यह भी पढ़ें: भारत में पेपरलीक पर कई कानून बने, भारत में पेपरलीक पर कई कानून बने, लेकिन कागजों पर ही क्यों रह जाते हैं? एक्सपर्ट ने ये कहा

11:13 AM (9 घंटे पहले)

राज्यसभा में विपक्ष ने फिर उठाया छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में भी विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेपर लीक का मुद्दा उठाया. पेपर लीक पर जोरदार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कर दी.

11:11 AM (9 घंटे पहले)

लोकसभा में जोरदार हंगामा, नहीं चला प्रश्नकाल, कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य हंगामा करते हुए वेल में आ गए. विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच चेयर से स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह करते हुए अपनी सीट पर जाने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस तरह का आचरण लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है. स्पीकर ने कार्रवाई की चेतावनी भी दी, लेकिन विपक्षी सदस्यों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. स्पीकर ओम बिरला ने अंत में सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

11:07 AM (9 घंटे पहले)

लोकसभा में दी गई राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को बधाई

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को बधाई दी गई. स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और उनके कोच को बधाई दी.

11:04 AM (9 घंटे पहले)

छात्रों के खिलाफ पूरा सिस्टम ही जानलेवा- राहुल गांधी

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आजतक की खबर से जुड़ी पोस्ट रिपोस्ट करते हुए कहा है कि छात्रों के खिलाफ पूरा का पूरा सिस्टम ही जानलेवा है. राहुल गांधी ने खबर का हवाला देते हुए कहा कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से गोलियां चलाई गई हैं और सैकड़ों छात्रों को गिरफ़्तार करके उनपर FIR की जा रही है.


 

Advertisement
10:57 AM (9 घंटे पहले)

संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए सांसदों ने किया जोरदार स्वागत

Posted by :- Bikesh Tiwari

शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का एनडीए के सांसदों ने जोरदार स्वागत किया. एनडीए के सांसदों ने संसद भवन परिसर में धर्मेंद्र प्रधान को मिथिला का पारंपरिक पाग पहनाकर स्वागत किया. इसके बाद एनडीए के सांसद धर्मेंद्र प्रधान को अंदर ले गए.

10:54 AM (9 घंटे पहले)

लोकसभा में आज आएगा पेपर लीक पर बिल

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में आज पेपर लीक पर बिल आएगा. नीट पेपर लीक के मुद्दे पर हुए आंदोलन के बाद मोदी कैबिनेट ने इसे लेकर सख्त कानूनी प्रावधानों वाले बिल को मंजूरी दी थी. अब सरकार आज इस बिल को सदन में पेश करेगी.

 

Advertisement
Advertisement