किरेन रिजिजू भारतीय राजनीति के एक प्रमुख चेहरा हैं. वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक वरिष्ठ नेता हैं और अरुणाचल प्रदेश से आते हैं. अपने जोशीले भाषणों और प्रभावी नेतृत्व क्षमता के कारण वे देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं (Kiren Rijiju BJP MP). 2024 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की और नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री बनें. उन्हें अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री बनाया गया.
किरेन रिजिजू ने अपनी राजनीतिक यात्रा 2004 में शुरू की, जब वे अरुणाचल पश्चिम संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए. हालांकि, 2009 में वे चुनाव हार गए, लेकिन 2014 में उन्होंने शानदार वापसी की और पुनः सांसद बने. इसके बाद वे केंद्र सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे.
उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया और बाद में उन्हें केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री का पदभार सौंपा गया. उनकी कार्यशैली, स्पष्टवादी विचारधारा और निडर नेतृत्व के कारण वे हमेशा चर्चा में रहते हैं.
रिजिजू का जन्म 19 नवंबर 1971 को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के नफरा के पास नखू में हुआ था. वह रिंचिन खारू और चिराई रिजिजू के बेटे हैं. उनके पिता अरुणाचल के पहले प्रोटेम स्पीकर थे जिन्होंने पहली राज्य विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई थी (Kiren Rijiju Parents).
किरेन रिजिजू ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बीए स्नातक की डिग्री ली. 1998 में, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय की लॉ फैकल्टी से कानून में स्नातक की डिग्री (L.L.B) हासिल की.
रिजिजू ने जोरम रीना रिजिजू (Kiren Rijiju Wife) से 2004 में शादी की. वह लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन, नई दिल्ली से स्नातक हैं और अरुणाचल विश्वविद्यालय से स्वर्ण पदक विजेता हैं. वह अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर के डेरा नाटुंग कॉलेज में इतिहास की सहायक प्रोफेसर हैं.
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @KirenRijiju है. उनके फेसबुक पेज का नाम Kiren Rijiju है. वह इंस्टाग्राम पर kiren.rijiju यूजरनेम से एक्टिव हैं.
पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल का 2013 का संसद भाषण का वीडियो केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने शेयर किया है. रिजिजू ने दावा किया कि सिब्बल के पुराने बयान से कांग्रेस के मौजूदा ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर सवाल उठते हैं.
दिल्ली में विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन के बीच बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. किरेन रिजिजू ने उनके परिवार को लेकर टिप्पणी की, जबकि रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष के प्रदर्शन पर सवाल उठाए.
8 UDP विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इससे बीजेपी अब मेघालय विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और बीजेपी नेताओं ने दिल्ली में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई.
स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के पीएम की नकल करने पर विवाद छिड़ गया है. राहुल गांधी भी मंच पर मौजूद थे, जिससे बीजेपी ने कांग्रेस पर महिलाओं और मातृशक्ति का अपमान करने का आरोप लगाया है. बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस को 'कॉमेडियन और जोकरों की पार्टी' कहकर निशाना साधा है.
राहुल गांधी के TMC चुनाव चिह्न विवाद को लेकर बीजेपी पर ‘सरकार चोरी’ और ‘पार्टी चोरी’ के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर पिछली सरकारों को समर्थन वापस लेकर गिराने का आरोप लगाया और राहुल गांधी को अपनी पार्टी का इतिहास देखने की सलाह दी.
BRICS समिट के डिनर मेन्यू को लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है. इस डिनर में केवल शाकाहारी खाना परोसा गया. इस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 80% भारतीयों के नॉनवेज खाने का दावा करते हुए सरकार की आलोचना की.
नई दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान अलग अंदाज देखने को मिला. विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री एक साथ बस में सवार होकर भारत मंडपम के लिए रवाना हुए. यहां सभी नेता ब्रिक्स गाला डिनर में शामिल होंगे. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस खास सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है. बस में नेताओं का साथ सफर करना सम्मेलन के बीच एक दिलचस्प तस्वीर बन गया है.
80s के इस ट्रेंड ने सोशल मीडिया पर नॉस्टेल्जिया का माहौल बना दिया है. AI की मदद से लोग अपने पुराने दौर के लुक को फिर से क्रिएट कर रहे हैं. नेताओं के रेट्रो अवतार भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.
परिसीमन पर खड़गे ने PM मोदी को फिर पत्र लिखकर सर्वदलीय बैठक की मांग की है. उन्होंने सभी दलों और राज्य सरकारों को प्रस्ताव समझने के लिए पर्याप्त समय देने की बात कही.
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि किसी भी प्रधानमंत्री ने मीडिया को उतने इंटरव्यू नहीं दिए होंगे, जितने पीएम मोदी ने दिए हैं. उन्होंने सवाल किया कि इतने इंटरव्यू देने के बावजूद पीएम मोदी को ऐसे व्यक्ति के तौर पर क्यों दिखाया जाता है, जो मीडिया से बातचीत नहीं करते हैं.
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर संसद के मानसून सत्र को बाधित करने का आरोप लगाया है.
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का अरुणाचल प्रदेश की उफनती नदियों में तैरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी तुलना कांग्रेस नेता राहुल गांधी से की गई थी, इसे लेकर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है.
किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश की तेज बहती नदियों में स्विमिंग को लेकर राहुल गांधी पर हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों के लिए ट्रेनिंग की जरूरत पड़ सकती है, जबकि उनके लिए यह बचपन से सामान्य है. दोनों नेताओं के बीच पहले भी फिटनेस और जिउ-जित्सु को लेकर बातचीत हो चुकी है.
केंद्रीय मंत्री और अरुणाचल प्रदेश के सांसद किरेन रिजिजू ने कहा है कि भारत-चीन सीमा पर प्रॉब्लम तो है. हालांकि उन्होंने चीनी सैनिकों की ओर से किसी किस्म की घुसपैठ की खबरों को साफ खारिज किया. लेकिन उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर चाइनीज आर्मी की एक्टिविटी बढ़ी है, इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पुलिस और प्रशासन की तारीफ की है जबकि विपक्षी नेता राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पीएम मोदी के बयान का समर्थन किया जिसपर महबूबा मुफ्ती ने कड़ा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि वो 'आर्टिकल 370 का समर्थन करती हैं और वो दिमागी नक्सल हैं.'
पीएम नरेंद्र मोदी के दिमागी नक्सली विवाद पर जमकर राजनीति हो रही है. अब किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि आखिर पीएम ने किसे दिमागी नक्सल कहा है. उन्होंने साफ किया कि पीएम ने किसी विपक्षी नेता को दिमागी नक्सली नहीं कहा है.
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू आजतक को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अरुणाचल में चीनी कब्जे के दावे से लेकर FCRA बिल तक पर विस्तृत चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि अरुणाचल में चीन की ओर से कोई नया कब्जा नहीं हुआ है.
संसद का मॉनसून सत्र हंगामे में ही खत्म हो गया. गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, काम के नजरिए से सेशन अच्छा रहा, लेकिन विपक्ष की वजह से चर्चा नहीं हुई. रिजिजू ने साथ ही कहा, ये पहली बार है जब सरकार संसद में चर्चा चाहती थी और विपक्ष बहाना बनाकर बहस से भागता रहा. देखें वीडियो.
संसद का मॉनसून सत्र इस बार भी बेहद हंगामेदार रहा. लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कई बार विपक्ष और सत्ता पक्ष के हंगामे की वजह से स्थगित करनी पड़ी. मॉनसून सत्र में सिर्फ 12 बिल ही पास हो सके हैं, जिसमें सिर्फ एक ही विधेयक पर चर्चा हो सकी है.
Parliament Monsoon Session Live Updates: गुरुवार को संसद के मॉनसून सत्र का अंतिम दिन था. हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. इसके बाद अब राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. गुरुवार को संसद परिसर में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ओर से जोरदार विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला.