scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Gold Rates: अभी और गिरेगा सोना, धनतेरस-दिवाली से पहले आया ये बड़ा अपडेट

रिकॉर्ड स्‍तर से काफी नीचे है सोना
  • 1/6

पिछले कुछ महीनों में सोना अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ चुका है और उसी दायरे में कारोबार करते हुए दिखाई दे रहा है. साथ ही ग्‍लोबल अनिश्चितता के कारण सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट भी देखने को मिली है.खासकर अमेरिकी बॉन्‍ड यील्‍ड में उछाल के बाद सोना-चांदी के दाम नीचे आए हैं. (Photo: AP)

HSBC बैंक का गोल्‍ड पर अनुमान
  • 2/6

अब एक और बड़ा अनुमान आया है, जिसमें कहा गया है कि निकट भविष्‍य में सोने में दबाव दिख सकता है यानी कि सोने के दाम में गिरावट और भी हावी हो सकती है. यह बात HSBC की ओर से कही गई है. (Photo: PTI)

गोल्‍ड का टारगेट घटाया? 
  • 3/6

गोल्‍ड का टारगेट घटाया
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एचएसबीसी बैंक ने साल 2026 के लिए सोने की औसत कीमत का अनुमान घटाकर 4,490 डॉलर प्रति औंस कर दिया है यानी भारत में ये कीमत करीब 1,48,624 रुपये होगी. वहीं 2027 के लिए औसत कीमत का अनुमान कम करके 4,825 डॉलर प्रति औंस कर दिया है यानी भारत में इसकी कीमत करीब 1,59,724 रुपये प्रति 10 ग्राम हो सकती है.

इस वक्त वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 4,184.45 डॉलर प्रति औंस पर है. इस सप्‍ताह के दौरान सोना 2 फीसदी नीचे आ चुका है. (Photo: AP)

Advertisement
सोना कब खरीदना शुरू करेंगे केंद्रीय बैंक? 
  • 4/6

सोना कब खरीदना शुरू करेंगे केंद्रीय बैंक? 
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर सोना 4000 डॉलर प्रति औंस के आसपास जाता है तो केंद्रीय बैंक फिर से खरीदारी शुरू कर देंगे. साथ ही बाकी निवेशक भी सोने में खरीदरी बढ़ा सकते हैं. इंटरनेशलन मार्केट में एक दिन पहले स्‍पॉट गोल्‍ड 4,165.29 डॉलर प्रति औंस पर था. (Photo: AP)

सोने के दाम में इन दिनों तेजी क्‍यों? 
  • 5/6

सोने के दाम में इन दिनों तेजी क्‍यों? 
वहीं दूसरी ओर, अमेरिका में महंगाई के आंकड़े कमजोर रहे हैं, जिस कारण फेड रेट हाइक की उम्‍मीद कम हुई है. यही कारण है कि पिछले दो सत्रों में सोने के दाम ऊपर चढ़े हैं. अब निवेशकों की नजर अमेरिका के पेरोल डेटा पर है. चांदी की वैश्विक बाजार में वर्तमान में कीमत 61.18 डॉलर प्रति औंस है. (Photo: PTI)

दिल्‍ली में सोने-चांदी का भाव
  • 6/6

दिल्‍ली में सोने-चांदी का भाव
गौरतलब है कि सोने में दबाव का अनुमान ऐसे वक्‍त में सामने आया है, जब भारत में त्‍योहारों का सीजन शुरू हो रहा है. भारत में त्‍योहारों के मौके पर सोने-चांदी की खरीदारी करने का प्रचलन है. अभी दिल्‍ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,53,314 है. 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,41,141 है और 18 कैरेट सोने का भाव ₹1,15,563 है. वहीं चांदी की कीमत  ₹2,35,000 – ₹2,51,900 तक है. 

(नोट- सोने और चांदी में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) (Photo: AP)

Advertisement
Advertisement