scorecardresearch
 

'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को उन्हीं की भाषा में मिलेगा जवाब', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने आरोपियों को सख्त चेतावनी दी है. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है. मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

Advertisement
X
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग को लेकर एकनाथ शिंदे की सख्त चेतावनी. (Photo: PTI/ANI)
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग को लेकर एकनाथ शिंदे की सख्त चेतावनी. (Photo: PTI/ANI)

मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाई गईं. टाइगर फुटबॉल मैच खेलने के बाद घर लौट रहे थे, तभी हमलावरों ने उनकी BMW कार पर फायरिंग कर दी. टाइगर सुरक्षित हैं, जबकि उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि 'हमलावरों को ढूंढकर पकड़ा जाएगा. उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा'. वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पुलिस को तुरंत जांच करने का निर्देश दिया है. उन्होंने टाइगर से फोन पर बात कर भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है.

एकनाथ शिंदे ने फायरिंग की घटना की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि 'मुंबई पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई हैं. जो भी इस हमले के पीछे होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा'.

शिंदे ने बताया कि उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ उनके पिता जैकी श्रॉफ से भी फोन पर बात की है. उन्होंने टाइगर से कहा कि वे चिंता न करें, सरकार उनके साथ है. शिंदे ने यह भी कहा कि मुंबई में आम लोगों की सुरक्षा हो या फिल्मी सितारों की, इसकी जिम्मेदारी पुलिस और सरकार की है. इसमें कोई लापरवाही नहीं होगी. उन्होंने मुंबई में पहले हुई गैंगवार की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस ऐसी घटनाओं पर काबू पा चुकी है. मुंबई में दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने पुलिस से मांगी जांच की जानकारी

फायरिंग की घटना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त को फोन किया. उन्होंने मामले की जानकारी ली और तेजी से जांच करने के साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें: हरियाणा से अमेरिका पहुंचा, लॉरेंस का खास... टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर अनिल पंडित कौन?

महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने भी टाइगर श्रॉफ के परिवार से फोन पर बात कर उनका हाल जाना. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किसने की और इसके पीछे क्या वजह थी.

रोहित पवार ने सरकार को घेरा

NCP-SP विधायक रोहित पवार ने टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि टाइगर इस हमले में सुरक्षित रहे, लेकिन अगर कलाकारों और बड़े नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या होगा? रोहित पवार ने दावा किया कि महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी बिगड़ गई है. उन्होंने मुख्यमंत्री से गृह विभाग की जिम्मेदारी किसी दूसरे विधायक को सौंपने की अपील की, ताकि राज्य के लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें.

यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, एक शख्स को हिरासत में लिया

Advertisement

जुहू में टाइगर की BMW पर चलीं गोलियां

यह घटना रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में हुई. टाइगर श्रॉफ फुटबॉल मैच खेलने के बाद घर लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी BMW कार पर कई राउंड फायरिंग की गई. टाइगर को कोई चोट नहीं आई. घटना में दो लोगों के घायल होने की जानकारी है. इनमें ड्राइवर फिरदौस भी शामिल हैं, जिनके हाथ में चोट आई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी.

फायरिंग के बाद फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली गई. इसमें अनिल पंडित और हरमन संधु के नाम भी शामिल हैं. हालांकि, फेसबुक पोस्ट की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement