scorecardresearch
 

Begun bhapa Recipe: बिना प्याज-टमाटर के बनाएं बंगाली स्टाइल बेगुन भापा, स्वाद में लाजवाब, 15 मिनट में होगा तैयार

Begun bhapa Recipe: बैंगन आलू की सब्जी तो आपने खूब खाई होगी, लेकिन बंगाली लोग इसकी एक खास डिश बनाते हैं, जिसे आप डायरेक्ट भी खा सकते हैं या आप रोटी या फिर चावल के साथ मिलाकर उसका मजा ले सकते हैं. हम बेगुन भापा की बात कर रहे हैं, जिसे बनाने के लिए न तो प्याज और न ही टमाटर की जरूरत पड़ती है. आइए इस डिश की आसान रेसिपी जानते हैं.

Advertisement
X
बैंगन को बिना तड़के बनाते हैं. (PHOTO:AI)
बैंगन को बिना तड़के बनाते हैं. (PHOTO:AI)

Begun bhapa Recipe: भारतीय खाने की बात हो और बंगाल का नाम ना आए ऐसा हो नहीं सकता है. पंजाबी, मराठी, साउथ इंडियन, राजस्थानी, मारवाड़ी के अलावा बंगाली डिशेज का स्वाद भी कमाल होता है. बंगाल में बनने वाली मिठाइयां और सब्जियों के नाम भले ही थोड़े अजीब होते हैं, मगर उनका स्वाद बेहद लाजवाब होता है. आज हम आपको एक ऐसी ही डिश की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे बनाने में बिल्कुल मेहनत नहीं लगती है और इसका स्वाद भी बेहद अलग होता है. 

बैंगन की सब्जी तो आपने अपने घर पर खूब खाई और बनाई होगी, ज्यादातर लोग बैंगन का भर्ता या फिर उसे आलू के साथ मिलाकर बनाते हैं. बंगाल में बैंगन को दही और मसालों के साथ मिलाकर बनाया जाता है और इस सब्जी में न तो को तड़का लगता है और न ही प्याज-टमाटर की ग्रेवी तैयार होती है.

हम बेगुन भापा की बात कर रहे हैं, जिसे सिर्फ कुछ मसालों और एक कटोरी दही के साथ तैयार किया जाता है. इसे कुछ लोग सिंपल खाना पसंद करते हैं तो कुछ इसे रोटी और चावल के साथ सब्जी की तरह खाते हैं. आइए बेगुन भापा की आसान रेसिपी जानते हैं.

बेगुन भापा के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • बैंगन – 1 बड़ा
  • दही – 1 बड़ा कप
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • काजू – थोड़े से
  • खसखस – 1 छोटा चम्मच
  • राई – 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
  • नमक – स्वादानुसार
  • चीनी – थोड़ी सी
  • तेल – जरूरत के अनुसार
  • हरा धनिया- गार्निश के लिए (ऑप्शनल)

बेगुन भापा बनाने का आसान तरीका

Advertisement

बैंगन पर लगाएं मसाले: सबसे पहले बैंगन को धोकर गोल-गोल स्लाइस में काट लें. अब इन स्लाइस पर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक छिड़कें. थोड़ा तेल डालकर हाथों से मसालों को बैंगन के हर टुकड़े पर अच्छी तरह लगा दें.

तैयार करें दही का पेस्ट: एक कटोरी में दही लें. इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, थोड़े से काजू, खसखस, हल्दी, राई और थोड़ा तेल डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. आखिर में स्वादानुसार नमक और थोड़ी सी चीनी डालकर मिला दें.

डिब्बे में लगाएं बैंगन की लेयर: अब एक स्टील के ढक्कन वाले डिब्बे में हल्का तेल लगाएं. इसमें बैंगन की कुछ स्लाइस रखें और ऊपर से तैयार दही वाला पेस्ट डाल दें. इसके बाद बैंगन की दूसरी परत रखें और फिर पेस्ट डालें. इसी तरह बैंगन और पेस्ट की सारी परतें लगा दें.

भाप में पकाएं: अब डिब्बे का ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें. इसे स्टीमर में रखकर लगभग 15 से 20 मिनट तक स्टीम में पकाएं. बैंगन नरम हो जाएं और मसालों का स्वाद अच्छी तरह उनमें समा जाए, तो डिश तैयार है. हरा धनिया आप चाहे तो ऊपर से गार्निश करने के लिए बारीक काटकर डाल सकते हैं. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement