मुंबई (Mumbai) भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है (Capital of Maharashtra). मुंबई भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है. 2008 में मुंबई को अल्फा वर्ल्ड सिटी का नाम दिया गया था. साल 2018 तक, मुंबई दिल्ली के बाद भारत का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है. इसकी आबादी लगभग 2 करोड़ है जो दुनिया का आठवां सबसे अधिक आबादी वाला शहर है (Population of Mumbai).
भारत के सभी शहरों में इसमें सबसे अधिक करोड़पति और अरबपति यहां रहते हैं. मुंबई तीन यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों वाला शहर है. यहां एलीफेंटा गुफाएं, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, और 19वीं और 20वीं शताब्दी की विक्टोरियन और आर्ट डेको की इमारते यहां स्थित है (Mumbai Heritages).
मुंबई वित्तीय, वाणिज्यिक और भारत की मनोरंजन राजधानी है. यह वैश्विक वित्तीय प्रवाह के मामले में दुनिया के शीर्ष दस वाणिज्य केंद्रों में से एक है (Financial Capital of India). भारत के GDP का 6.16% मुंबई से आता है और औद्योगिक उत्पादन का 25%, भारत में समुद्री व्यापार का 70% हिस्सा सिर्फ मुंबई से आता है.
मुंबई में भारत के कुछ प्रमुख वैज्ञानिक और परमाणु संस्थान भी है. यह शहर बॉलीवुड और मराठी सिनेमा उद्योगों का भी गढ़ है. भारतीय सिनेमा की शुरुआत मुंबई से ही हुआ है (Bollywood in Mumbai).
मुंबई में एक चिड़ियाघर जिसका नाम जीजामाता उद्यान जिसे पहले विक्टोरिया गार्डन कहा जाता था. यहां की बीचेज एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण हैं. मुंबई गिरगांव चौपाटी, जुहू बीच, दादर चौपाटी, गोराई बीच, मार्वे बीच, वर्सोवा बीच, मड बीच, अक्सा बीच और मनोरी बीच खास हैं. मुंबई में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर श्रद्धालुओं को ध्यान आकर्षित करता है. भारत में सबसे ज्यादा चढ़ावा इसी मंदिर को चढता है (Mumbai Tourism).
मराठी यहां की आधिकारिक भाषा है (Language of Mumbai).
गोविंदा लालबागचा राजा के दर्शन करने पत्नी सुनीता आहूजा के बजाय एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ पहुंचे। दोनों का वीडियो सामने आने के बाद उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं ने फिर जोर पकड़ लिया।
आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या के बहुचर्चित मामले में अब एक अहम सीसीटीवी सामने आया है. 'आज तक ' के हाथ एग्जामिनेशन सेंटर (परीक्षा हॉल) का वो एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज लगा है, जो घटना के ठीक पहले की पूरी कड़ी को बयां कर रहा है.
आईआईटी बॉम्बे में बीटेक के छात्र साहिल वाकोडे की खुदकुशी के मामले ने मुंबई से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा दिया है. इस दुखद घटना के बाद छात्र के माता-पिता ने न्याय की गुहार लगाई है और गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका आरोप है कि साहिल को जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था. इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच और आईआईटी बॉम्बे प्रशासन दोनों स्तरों पर जांच चल रही है. प्रशासन ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए प्रोफेसर सूर्य नारायण दुल्ला को डीन के पद से हटाने के बाद अब छुट्टी पर भेज दिया है. साथ ही इस मामले की जांच के लिए दस सदस्यीय एक विशेष पैनल का गठन किया गया है, जो एक हफ्ते के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा. दूसरी तरफ, मुंबई क्राइम ब्रांच ने भी जांच तेज कर दी है और प्रोफेसर सूर्य नारायण दुल्ला को पूछताछ के लिए समन भेजा है. पुलिस ने साहिल के माता-पिता के बयान दर्ज कर लिए हैं और हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले लिए हैं. इस दुखद घटना ने देश के शीर्ष तकनीकी संस्थानों में छात्रों पर बढ़ते दबाव और जातिगत भेदभाव के मुद्दों को फिर से चर्चा में ला दिया है. आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में देश के प्रमुख आईआईटी और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में आत्महत्या के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है. इस बीच, पान आईआईटी एल्युमिनी इंडिया ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और सभी से परिसरों को राजनीति से दूर रखने की अपील की है ताकि इन प्रतिष्ठित संस्थानों की साख बनी रहे.
घर खरीदने या किराए पर लेने वालों के लिए 1 BHK और 1 RK दोनों ही बजट फ्रेंडली विकल्प हो सकते हैं. लेकिन दोनों में कमरे, जगह और सुविधाओं का अंतर होता है, जिसका असर इनके किराए और कीमत पर भी पड़ता है.
मुंबई में गणेश पूजा के दौरान हादसों का सिलसिला जारी है. रविवार को लालबागचा राजा गणेश पंडाल में बिजली के फीडर पिलर में शॉर्ट सर्किट का मामला सामने आया है. हालांकि समय रहते नियंत्रण कर बड़ा हादसा टल गया. इससे पहले ही भी रविवार को सुबह एक दूसरे गणेश पंडाल के पास करंट लगने से 8 साल की बच्ची और एक महिला की मौत हो गई थी.
कथावाचक जया किशोरी ने मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया. सिंपल लाल सूट और देसी अंदाज में पहुंचीं जया किशोरी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. मंदिर परिसर के बाहर उनकी मुलाकात 'द आर्चीज' फेम मिहिर आहूजा से भी हुई, जिन्होंने उनके साथ में फोटो भी शेयर की है.
गणेश चतुर्थी पर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर मुंबई के लालबागचा राजा पहुंचे. भगवान गणेश के दर्शन के बाद उन्होंने यहां के माहौल की तारीफ की. उन्होंने कहा कि लालबागचा राजा की ऊर्जा को शब्दों में बयां करना मुश्किल है.
अंबानी परिवार का आयोजन इस बदलाव को समझने के लिए खास उदाहरण है. यहां गणपति पूजा एक निजी धार्मिक आयोजन से आगे बढ़कर मुंबई के सबसे चर्चित सोशल गैदरिंग्स में से एक बन चुका है.
IIT में पढ़ने वाले छात्र की मौत के मामले में उसके पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं. पिता का कहना है कि उनका बेटा IIT में पढ़ाई कर रहा था, तभी उन्हें फोन पर उसके सुसाइड की जानकारी दी गई.
आईआईटी बॉम्बे में बीटेक छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद कैंपस में बवाल जारी है. शुरुआती दिनों में जिस 'जातिगत प्रताड़ना' के आरोप को लेकर छात्र सड़कों पर उतरे थे, अब वही एंगल उनके आधिकारिक बयानों से गायब दिख रहा है. दूसरी तरफ फैकल्टी फोरम ने बड़ा खुलासा करते हुए पलटवार किया है. जानिए इस मामले में कैसे बदल रहे हैं बयानों के सुर और क्या है पूरा सच.
IIT बॉम्बे छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की मौत के मामले में संस्थान ने अपने पुराने बयान पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है. छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका प्रदर्शन एकेडमिक मिसकंडक्ट को सही ठहराने के लिए नहीं, बल्कि संस्थान में सुधार और जवाबदेही की मांग को लेकर था. वहीं, फैकल्टी फोरम ने स्पष्ट किया कि प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला को निलंबित नहीं किया गया है.
IIT बॉम्बे फैकल्टी फोरम ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला को लेकर मीडिया में चल रही खबरों पर स्पष्टीकरण जारी किया है. फोरम ने कहा कि प्रो. दुल्ला को IIT बॉम्बे की सेवा से निलंबित नहीं किया गया है और वह संस्थान के फैकल्टी सदस्य बने हुए हैं.
आईआईटी बॉम्बे में छात्र के आत्महत्या के बाद से माहौल गरमा गया है. छात्र की मौत और उसके बाद से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन कई सवाल खड़े कर रहा है. साहिल के मौत में जिस प्रोफेसर के खिलाफ आरोप लगे हैं उनका नाम सूर्यनारायण डूला हैं. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीटेक, आईआईटी बॉम्बे से एमटेक और आईआईटी दिल्ली से पीएचडी करने वाले डूला लंबे समय से पढ़ाई, रिसर्च और संस्थान की प्रशासनिक जिम्मेदारियों में अपनी भूमिका निभा रहे हैं.
IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है. परिवार की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने और SC/ST Act के तहत FIR दर्ज हुई है. पढ़ें पूरी कहानी.
IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद कैंपस का माहौल गरमाया हुआ है. इसे लेकर तीन दिन तक प्रदर्शन हुए. इसके बाद आईआईटी-बॉम्बे के निदेशक शिरीष केदारे ने 18 सूत्री समझौते पर साइन किया है. इस समझौते में छात्रों की कई मांगें मान ली गई हैं, जिसमें निदेशक का इस्तीफा शामिल नहीं है.
आईआईटी बॉम्बे के 22 वर्षीय छात्र साहिल वाकोडे की कैंपस में मौत के बाद उसकी मां ने प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने साहिल के पिता की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
IIT बॉम्बे में द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे ने आत्महत्या कर ली. प्रशासन ने छात्र को परीक्षा के दौरान ChatGPT पर प्रश्नपत्र अपलोड करते पकड़ा था. इस मामले को लेकर छात्रों ने प्रशासन पर दबाव और सच्चाई छिपाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया है.
IIT बॉम्बे में दूसरे वर्ष के एक छात्र की मौत के बाद कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया. संस्थान के मुताबिक, परीक्षा के दौरान छात्र मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते मिला था और उसने प्रश्नपत्र ChatGPT पर डालकर जवाब मांगे थे. छात्र से बातचीत कर उसे समझाया गया था और अकादमिक भविष्य पर असर नहीं पड़ने का भरोसा दिया गया था.
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया. उन्हें अंतिम विदाई देने शाहरुख खान, आलिया भट्ट, करण जौहर, अयान मुखर्जी और अनिल कपूर समेत कई सितारे पहुंचे. शाहरुख इस मुश्किल घड़ी में रानी और उनके परिवार के साथ खड़े नजर आए. वीडियो में जानें इस दुख की घड़ी में कौन-कौन पहुंचा.
त्योहारी सीजन के दौरान मुंबई में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मिलावटी घी बनाने और स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की है.
आईआईटी बॉम्बे में दलित छात्र के खुदकुशी करने के बाद से ही सोशल मीडिया पर आईआईटी बॉम्बे की कथित टॉपर "प्रिया मिश्रा" के नाम पर एक बयान खूब वायरल हो रहा है जिसमें प्रोफेसर सूर्यनारायण डुल्ला की जमकर तारीफ की गई है और साहिल के परिवार को दोषी ठहराया गया है.