टाइगर श्रॉफ, अभिनेता
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का पूरा नाम, जय हेमंत श्रॉफ (Jai Hemant Shroff) है. यह एक भारतीय अभिनेता और मार्शल आर्टिस्ट हैं. इनका जन्म 2 मार्च 1990 को मुंबई में हुआ था. भारत के लोकप्रिय फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और आयशा श्रॉफ (Jackie Shroff) के बेटे हैं. वह दो भाई-बहनों में बड़े हैं और उनकी एक छोटी बहन भी है जिनका नाम कृष्णा श्रॉफ (Sisiter Krishna Shroff) है. उनके पिता जैकी श्रॉफ एक गुजराती और तुर्कमेन वंश से आते हैं जबकि उनकी मां बंगाली और बेल्जियम परिवार से आती है (Tiger Shroff Family). टाइगर की स्कूली शिक्षा अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे (American School of Bombay) से हुई है (Tiger Shroff Education).
टाइगर ने अपना फिल्मी करियर 2014 में हीरोपंती (Heropanti) फिल्म से शुरु की थी. इस फिल्म की तैयारी के लिए, उन्होंने जिले मवई से शरीर को लचीला बनाने की ट्रेनिंग ली थी (Tiger Shroff First Movie). उन्हें फिल्म में अपने डांस, एक्शन और स्टंट के लिए काफी सरहाना मिली थी. उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण के लिए स्क्रीन अवार्ड (Screen Award for Best Male Debut) और 60वें फिल्मफेयर अवार्ड्स (60th Filmfare Awards) में नोमीनेट किया गया इसके अलावा स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर–मेल के लिए आईफा अवार्ड भी मिला (IIFA Award for Star Debut of the Year – Male).
उन्हें फोर्ब्स इंडियाज सेलिब्रिटी 2018 के लिए 100 की सूची में जगह मिली थी.(Tiger Shroff, Forbes India's Celebrity 100 list since 2018).
खबरो के मुताबिक टाइगर श्रॉफ भगवान शिव के भक्त हैं और वे अपने मजबूत और सुडौल शरीर का श्रेय भगवान शिव को देते हैं. वह हर सोमवार और हर महाशिवरात्रि उत्सव के दौरान उपवास रखते हैं (Tiger, Devotee Of Shiva ).
वे तायक्वोंडो में पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट (fifth degree black belt in Taekwondo) हैं. वो अपनी फिल्मों में एक्शन सीन खुद ही करते है. मार्शल आर्ट में अपने अनुभव के कारण, उन्होंने अक्सर अन्य अभिनेताओं को फिल्मों के लिए प्रशिक्षण में मदद किया है (Tiger Shroff Martial Arts).
टाइगर श्रॉफ ने कई फिल्म की हैं जिसमें उनके डांस मूव्स और एक्शन के लिए खूब पसंद किया गया है. बागी, फ्लाइंग जाट, मुन्ना माइकल, बागी 2, स्ट्यूडेंट्स ऑफ द ईयर, वार जैसी फिल्मों के किरदारों ने उनको एक स्थापित कलाकरों की सूचि में नामित किया है (Tiger Shroff Films).
फिल्म अभिनेत्री दिशा पटानी के साथ अपने अफेयर को लेकर टाइगर श्रॉफ काफी चर्चा में रहे थे (Affair with Disha Patani).
इनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @iTIGERSHROFF है और फेसबुक पेज का नाम Tiger Shroff है. वे इंस्टाग्राम पर tigerjackieshroff यूजरनेम से एक्टिव हैं.
सरोगेट विज्ञापन मामले में शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन ने महाराष्ट्र FDA के नोटिस का जवाब दे दिया है. दो एक्टर्स की सुनवाई भी पूरी हो चुकी है. अब आगे की कार्रवाई का इंतजार है.
पान मसाला से जुड़े कथित सरोगेट विज्ञापन मामले में शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन ने महाराष्ट्र एफडीए के नोटिस का जवाब दे दिया है. एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे के मुताबिक, तीनों में से दो अभिनेताओं ने सुनवाई की मांग की थी और उनकी सुनवाई पूरी हो चुकी है. हालांकि किन दो अभिनेताओं की सुनवाई हुई, यह स्पष्ट नहीं किया गया है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
अब अक्षरा सिंह जल्द टाइगर श्रॉफ संग दिखाई देने वाली हैं. कुछ ही दिन पहले उन्होंने एक्टर संग अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं.
पान मसाला ऐड विवाद में शाहरुख, अजय और टाइगर की मुश्किलें बढ़ गई हैं. FDA कमिश्नर ने कहा कि सेलिब्रिटी होने से कानून में कोई छूट नहीं मिलेगी.
भोजपुरी सिनेमा में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद अब अक्षरा सिंह बॉलीवुड की ओर अपने कदम तेजी से बढ़ा रही हैं. हाल ही में उन्हें अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में एक धमाकेदार आइटम सॉन्ग करते देखा गया था। खबर तो यह भी है कि वह श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'ईठा' का भी हिस्सा बनने जा रही हैं.
विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर विवाद अब दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है. कंपनी पीबी एग्रो ने महाराष्ट्र एफडीए के शो कॉज नोटिस को चुनौती देते हुए इसे रद्द करने की मांग की है. ये नोटिस शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को जारी किए गए थे.
शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को पान मसाला के सरोगेट विज्ञापन मामले में FDA ने नोटिस भेजा है. तुकाराम मुंढे ने बताया कि आखिर ऐसा करने के पीछ की वजह क्या थी. जानिए पूरा विवाद और FDA ने क्या कहा.
एफडीए ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को जारी किए गए नोटिस में उनसे 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है. उनसे सबूत पेश करने को कहा है कि विमल इलायची वाकई में एक अलग प्रोडक्ट है.
विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को महाराष्ट्र एफडीए ने कारण बताओ नोटिस भेजा है. इसी बीच सनी देओल ने पान मसाला और गुटखा विज्ञापनों से दूरी बनाने के अपने फैसले पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि वह उन चीजों को प्रमोट नहीं करते, जिन पर उनका भरोसा नहीं है. सनी के बयान ने सेलिब्रिटी विज्ञापन और जिम्मेदारी पर बहस फिर तेज कर दी.
'विमल इलायची' के विज्ञापन में नजर आने वाले बॉलीवुड के तीन बड़े सुपरस्टार्स शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA ने 'कारण बताओ (शो-कॉज)' नोटिस भेजा है. नोटिस में एंडोर्समेंट कॉन्ट्रैक्ट्स से लेकर फीस तक का हिसाब मांगा गया है. वहीं जवाब न देने पर लाखों रुपये की पेनल्टी और कानूनी कार्रवाई की तलवार भी स्टार्स पर लटक रही है.
महाराष्ट्र एफडीए ने बॉलीवुड एक्टर्स शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. 'विमल इलायची' के विज्ञापन के जरिए बैन पान मसाले का सरोगेट प्रचार करने के आरोप में तीनों स्टार्स को नोटिस भेजा गया है.
विक्की जैन ने अपने जन्मदिन के मौके पर खुद के प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की है. वो रेमो डिसूजा को डायरेक्टर लेकर टाइगर श्रॉफ के साथ एक एक्शन फिल्म बना रहे हैं, जिसमें एल्विश यादव और अभिषेक बनर्जी भी नजर आएंगे.
बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ डूरंड कप 2026 में Mumbay FC की ओर से प्रोफेशनल फुटबॉल खेलते नजर आ सकते हैं. जानिए कब हो सकता है उनका डेब्यू और क्या है पूरी कहानी.
कृष्णा ने वेकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस संग शेयर की हैं. वेकेशन की फोटोज में कृष्णा अपने स्वीटहार्ट अब्दुल अजीम बदख्शी संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आईं.
हाल ही में एक फेमस एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट ने बताया कि फिल्मों के इंटीमेट सीन में सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि कई एक्ट्रेसेस भी बहक जाती हैं. जैकलीन फर्नांडिस और सिद्धार्थ मल्होत्रा के किसिंग सीन के दौरान कट बोलने के बाद भी वो किस करते रहे.
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. इस बीच अक्षय कुमार उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने पहुंचे. अक्षय के साथ उनकी सास डिंपल कपाड़िया और एक्टर टाइगर श्रॉफ भी दिखाई दिए.
टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के ऐसे हीरो हैं, जो हवा में जंप लगा-लगाकर एक्शन करने के लिए मशहूर हैं. मगर हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें एयरोफोबिया है. वो फ्लाइट में बैठने से थोड़ी घबराहट महसूस करते हैं. एक्टर ने इसका कारण भी बताया है.
कृष्णा श्रॉफ ने एक रियलिटी शो में अपने माता-पिता जैकी और आएशा श्रॉफ की लव स्टोरी और जीवन के संघर्ष के बारे में खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां ने अपनी आरामदायक और अमीर जिंदगी छोड़कर जैकी के साथ मुंबई की चॉल में रहने का फैसला किया था.
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ प्यार में हैं. वो अफगानिस्तान के MMA फाइटर को लंबे समय से डेट कर रही हैं. अब कृष्णा ने अपनी लव लाइफ पर बात की है.
एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ इस समय अफगानी बॉयफ्रेंड अब्दुल अजीम बदख्शी उन्हें काफी मिस कर रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ इस समय रियलिटी शो द 50 में नजर आ रही हैं.