scorecardresearch
 

हरियाणा से अमेरिका पहुंचा, लॉरेंस का खास... टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर अनिल पंडित कौन?

मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई, हालांकि वह सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं लगी. पुलिस के मुताबिक, उनकी BMW पर तीन राउंड फायर किए गए और उनके ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Advertisement
X
जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी का दावा.(Photo-ITG)
जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी का दावा.(Photo-ITG)

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार को मुंबई के जुहू में फायरिंग की गई. वह फुटबॉल खेलने के बाद घर लौट रहे थे. इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनकी BMW पर कई राउंड फायर किए. हालांकि, टाइगर श्रॉफ इस हमले में सुरक्षित हैं, लेकिन उनके ड्राइव को चोटें लगी हैं. उन्हें इलाज के लिए नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है.

इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधू ने ली है. अनिल पंडित के नाम से फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें दावा किया गया कि टाइगर श्रॉफ को पहले सलमान खान के साथ काम करने को लेकर चेतावनी दी गई थी, जिसे नजरअंदाज करने के बाद उन्हें निशाना बनाया गया. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

अनिल पंडित मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है और फिलहाल अमेरिका में है. उसे लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताया गया है. अनिल पंडित पहले भी कई हमलों की जिम्मेदारी लेने का दावा कर चुका है. वहीं, हरमन संधू भी विदेश में रहता है.

पहले भी बड़े मामले में नाम आया

अनिल पंडित का नाम इससे पहले हरियाणा के मशहूर सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग के मामले में भी सामने आया था. उस घटना में सिंगर बाल-बाल बच गए थे. वारदात के बाद अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था.

Advertisement

इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है. AAP ने सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर हमला करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में हरियाणा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. पार्टी ने आरोप लगाया कि जनता परेशान है और अपराधी बेखौफ हैं, जबकि मुख्यमंत्री दूसरे राज्यों के दौरे में व्यस्त हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement