scorecardresearch
 

Shubman Gill Chandigarh Villa: शुभमन गिल का चंडीगढ़ वाला घर, बाहर से आलीशान... अंदर से शाही लुक, देखें Photos

Subman Gill Chandigarh Villa Tour: क्रिकेट स्टार शुभमन गिल का चंडीगढ़ वाला विला अपने आलीशान लुक के चलते बाहर से किसी फिल्मी सेट की तरह नजर आता है. उन्होंने हाल ही में मुंबई में एक 20 करोड़ रुपये का एक अपार्टमेंट भी खरीदा है.

Advertisement
X
किसी फिल्मी सेट की तरह नजर आता है शुभमन गिल का चंडीगढ़ वाला विला. (Photo: Insta/@shubmangill)
किसी फिल्मी सेट की तरह नजर आता है शुभमन गिल का चंडीगढ़ वाला विला. (Photo: Insta/@shubmangill)

भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल का चंडीगढ़ स्थित आलीशान विला अपने शाही इंटीरियर और हरे-भरे वातावरण के साथ वहां मौजूद एक से बढ़कर एक लग्जरी सुविधाओं के चलते चर्चा का विषय बना हुआ है. शुभमन गिल ने खुद अपने इस घर की तस्वीरें दिखाई हैं, जो बाहर से किसी फिल्मी सेट की तरह नजर आ रहा है. 

इतनी है शुभमन गिल के विला की कीमत
बिजनेस टुडे पर एक मीडिया रिपोर्ट्स के हवाला से बताया गया है कि शुभमन गिल का चंडीगढ़ वाला ये विला, कई एकड़ में फैला हुआ है और इसकी कीमत अनुमानित करीब 3.2 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसमें औपनिवेशिक शैली की वास्तुकला और आधुनिक इंटीरियर का अद्भुत मेल दिखाई देता है. 

फिल्मी सेट जैसा दिखता है घर
क्रिकेट स्टार शुभमन गिल का यहाँ विला मुख्य रूप से सफेद रंग में रंगा हुआ है और इसकी छत गहरे नीले रंग की है. रोशनी और सजावटी लाइटों के बीच ये बहुमंजिला घर किसी फिल्मी सेट की तरह नजर आता है. घर के बाहरी हिस्से की बात करें, तो यहां बड़ा खुला स्थान और हरा-भरा एरिया इसे अलग लुक देता है.

Subman Gill Chandigarh Villa

विशाल बगीचा विला का खास हिस्सा
शुभमन गिल के इस विला की सबसे आकर्षक विशेषताओं में से एक इसका विशाल बगीचा है, जिसमें कटी-छंटी घास, संवारी हुई झाड़ियां और खुले मैदान हैं. इस बाहरी स्थान का उपयोग पारिवारिक समारोहों, टी-पार्टीज और आउटडोर एक्सरसाइज के लिए भी किया जाता है. यह बगीचा इस घर को एक आलीशान रिसॉर्ट जैसा माहौल देता है. 

Advertisement

लकड़ी के मनमोहक इंटीरियर
शुभमन गिल के इस चंडीगढ़ वाले विला के अंदरूनी हिस्से में एक नेचुरल थीम देखने को मिलती है. गिल की अपने पालतू कुत्तों के साथ ली गई तस्वीरों में पॉलिश किया हुआ लकड़ी का फर्श, क्रीम कलर की दीवारें और सुनहरे रंग के लाइट फिक्स्चर दिखाई देते हैं. रिपोर्ट की मानें, तो इस विला के लिविंग रूम में आरामदायक बैठने की व्यवस्था, लाल ईंटों की आकर्षक दीवार, कलाकृतियां मौजूद हैं. सफेद, हल्के रंगों और मिट्टी जैसे रंगों का समग्र संयोजन पूरे घर में एक शांत ऐहसास देता है. 

Shubman Gill Chandigarh House

बेडरूम में दिखती है शाही झलक 
चंडीगढ़ स्थित क्रिकेट स्टार के इस आलीशान घर के बेडरूम सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करते हैं. मैजिकब्रिक्स ने इन्हें शाही करार दिया है. बेडरूम में एक किंग-साइज बेड, गोल्डन फ्रेम वाला शीशा और सूक्ष्म बनावट और डिजाइनों वाली सफेद दीवारें हैं.

अन्य बेडरूम की बात करें, तो इनमें हल्के पेस्टल और नेचुरल रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जो खासतौर पर आराम और सुकून के लिए डिजाइन किए गए हैं. इस विला में हाई लेवल की जिम भी है. बता दें कि शुभमन गिल ने हाल ही में मुंबई में समुद्र के नजारे और आलीशान सुविधाओं से लैस 20 करोड़ रुपये का एक अपार्टमेंट भी खरीदा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement