scorecardresearch
 

विसर्जित मूर्तियों की फोटो खींचने पर होगा एक्शन, मुंबई पुलिस का आदेश!

मुंबई पुलिस ने 20 से 22 अक्टूबर तक अधडूबी दुर्गा प्रतिमाओं की तस्वीरें और वीडियो बनाने तथा प्रसारित करने पर रोक लगाई है. यह एहतियाती आदेश धार्मिक भावनाएं आहत होने से रोकने और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए जारी हुआ है.

Advertisement
X
मुंबई में अधडूबी प्रतिमाओं की तस्वीरें पोस्ट करने पर रोक लगाई गई है (सांकेतिक तस्वीर)
मुंबई में अधडूबी प्रतिमाओं की तस्वीरें पोस्ट करने पर रोक लगाई गई है (सांकेतिक तस्वीर)

मुंबई पुलिस ने दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान पानी में तैरती या आधी डूबी प्रतिमाओं की तस्वीरें-वीडियो बनाने और उन्हें प्रसारित करने पर रोक लगा दी है. यह आदेश 20 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने से रोकने और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए 16 अक्टूबर को यह कदम उठाया गया है.

पुलिस उपायुक्त ऑपरेशंस अकबर पठान ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है. 20 से 22 अक्टूबर के बीच शहर के अलग-अलग जलाशयों में देवी दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा. इस दौरान मुंबई पुलिस का यह कदम काफी अहम माना जा रहा है.

आदेश के मुताबिक, इस दौरान कुछ अधडूबी प्रतिमाएं पानी के तेज बहाव के साथ बहकर नदियों या समुद्र के किनारों पर आ जाती है. इसके बाद मुंबई नगर निगम के कर्मचारी इन प्रतिमाओं को दोबारा विसर्जन के लिए पानी से निकालते हैं.

यह भी पढ़ें: आस्था भी, पर्यावरण भी... दिल्ली में 250 जगहों पर लगेंगे मूर्ति कलेक्शन कियोस्क, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसी अविसर्जित या अधडूबी प्रतिमाओं और उन्हें पानी से निकालते नगर निगम के कर्मचारियों की तस्वीरें या वीडियो प्रसारित करने से धार्मिक भावनाएं भड़क सकती हैं. इससे सार्वजनिक शांति भंग होने का खतरा भी पैदा हो सकता है. इसी वजह से तत्काल एहतियाती कदम जरूरी माने गए और 20 से 22 अक्टूबर तक ऐसी तस्वीरें और वीडियो बनाने तथा प्रसारित करने पर रोक लगाई गई है.

Advertisement

दिल्ली में भी लगाई गई रोक

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुले में या सार्वजनिक जगहों पर मुर्तियों और पूजा में इस्तेमाल किए गए सामानों को फेंकने पर रोक लगाई है. योजना के तहत राजधानी में कुल 250 कलेक्शन कियोस्क बनाए जाएंगे. इनकी मदद से मुर्तियों और पूजा सामग्रियों को इधर-उधर फेंकने के बजाय एक जगह इकट्ठे करके उन्हें रिसाइकिल किया जा सकेगा. इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस ना पहुंचने के साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement