scorecardresearch
 

करोड़ों की कमाई, बड़ी-बड़ी डिग्रियां... अनिरुद्ध-काव्या मारन में कौन किससे आगे?

अनिरुद्ध और काव्या की शादी के चर्चे जोरों-शोरों से हो रहे हैं. कुछ ही दिनों में दोनों सात-फेरे लेकर एक-दूसरे के हो जाएंगे. इस बीच उनकी नेट वर्थ और एजुकेशन क्वालिफिकेशन भी सुर्खियों में आ गई है. आखिर दोनों कितने पढ़े-लिखे हैं?

Advertisement
X
अनिरुद्ध से कितनी अमीर हैं काव्या? (Photo: ITGD)
अनिरुद्ध से कितनी अमीर हैं काव्या? (Photo: ITGD)

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत के घर शादी की शहनाई बजने वाली है. उनके भांजे और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. काव्या मारन से उनकी शादी है, जो IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन हैं. कई सालों तक एक-दूसरे को जानने और डेट करने के बाद, दोनों सात फेरे लेने वाले हैं. 

11 नवंबर को ग्रीस में अनिरुद्ध और काव्या मारन की ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी होने वाली है, जिसके बाद 21 नवंबर को चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी. काव्या के पिता और सन टीवी के मालिक कलानिधि मारन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमिल नाडु के सीएम विजय के पास रिसेप्शन का न्योता लेकर गए हैं. वहां अनिरुद्ध भी उनके साथ दिखाई दिए हैं. 

अनिरुद्ध और काव्या का रिश्ता सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है. साउथ में दोनों ही बड़े नाम हैं, और बड़े खानदान के साथ उनका नाम भी जुड़ा है. एक म्यूजिक इंडस्ट्री में झंडे गाड़ चुका है, तो दूसरी इस समय IPL में धूम मचा रही हैं. अनिरुद्ध और काव्या कितने पढ़े लिखे हैं और कितना कमाते हैं, इसपर भी सबकी नजरें टिकी होंगी. 

कितनी है काव्या की नेट वर्थ?

Advertisement

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट अनुसार, काव्या ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने ब्रिटेन के मशहूर वारविक बिजनेस स्कूल से MBA की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के बाद उन्होंने मीडिया और स्पोर्ट्स बिजनेस में अपनी पहचान बनाई. आज वो सनराइजर्स हैदराबाद की CEO के तौर पर टीम के मैनेजमेंट और उससे जुड़े कई अहम फैसलों में भूमिका निभाती हैं. काव्या मारन की अपनी कुल संपत्ति को लेकर कोई पुख्ता और आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. 

हालांकि, उनके पिता कलानिधि मारन की संपत्ति फोर्ब्स के अनुमान के मुताबिक करीब 2.6 अरब डॉलर यानी लगभग 24,692 करोड़ रुपये बताई गई है. कलानिधि मारन ने साल 1993 में सन टीवी नेटवर्क की शुरुआत की थी. धीरे-धीरे उनका कारोबार बढ़ता गया और आज सन टीवी देश के बड़े टेलीविजन नेटवर्क में शामिल है, कंपनी के कई चैनल हैं, जिनकी पहुंच करोड़ों घरों तक है.

कितने पढ़े-लिखे अनिरुद्ध?

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध की बात की जाए, तो उन्होंने चेन्नई के लोयोला कॉलेज से BCom किया है. वो बचपन से ही म्यूजिक में दिलचस्पी रखते थे, इसलिए उन्होंने इसी फील्ड में खुद को आगे बढ़ाया. अनिरुद्ध को पॉपुलैरिटी धनुष के गाने कोलावेरी डी से मिली थी, जो साल 2011 में आया था. इसके बाद उन्होंने अनगिनत गाने बनाए और लोगों के बीच पॉपुलैरिटी हासिल की. 

Advertisement

आज की डेट में अनिरुद्ध की नेट वर्थ को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी तो नहीं है. लेकिन कई सारी रिपोर्ट्स की मानी जाए, तो उनकी नेट वर्थ 50 करोड़ रुपये है. वो फिल्मों के अलावा लाइव शोज से भी कमाते हैं. कहा जाता है कि वो हर इवेंट का 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement