scorecardresearch
 

कोलकाता चोरबगान भगदड़ के घायलों से मिले अमित शाह, डॉक्टरों से लिया हेल्थ अपडेट

कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के कारण 19 लोगों की मौत हो गई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कोलकाता पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और अस्पताल में इलाज की स्थिति का जायजा लिया. इससे पहले उन्होंने कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना भी की थी.

Advertisement
X
अमित शाह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना. (Photo- ANI)
अमित शाह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना. (Photo- ANI)

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई. ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्थिति का जायजा लेने के लिए खुद कोलकाता पहुंचे. उनके साथ मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे.

दोनों नेताओं ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर इस दर्दनाक हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनका हाल जाना. उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों से घायलों के इलाज के बारे में विस्तार से चर्चा की और उन्हें हर मुमकिन मेडिकल एड मुहैया कराने के निर्देश दिए.

अस्पताल जाने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर पहुंचकर मां काली के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. उन्होंने देश और राज्य की भलाई के साथ-साथ इस हादसे में प्रभावित हुए परिवारों के लिए प्रार्थना की.

शाह ने रद्दी की पूजा यात्राएं

बता दे  कि शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को ही बताया था कि इस हादसे के बाद अमित शाह ने अपनी पूजा यात्राएं रद्द करने का फैसला किया है. वो रविवार को अस्पताल में घायलों से मिलेंगे और इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

Advertisement

अमित शाह ने पीड़ितों के लिए की प्रार्थना

इससे पहले, गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस हादसे को लेकर दुख जताया था. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, अभी-अभी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ का बेहद दुखद समाचार मिला. इस बारे में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से बात की. इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं और परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.'

यह भी पढ़ें: कोलकाता भगदड़ से सबक! यूपी में दुर्गा पंडालों की सुरक्षा को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश

उन्होंने आगे बताया था कि प्रशासन घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवा रही है. पश्चिम बंगाल के अपने कल के सभी कार्यक्रम स्थगित कर अस्पताल जाकर घायलों से मिलूंगा. मां दुर्गा से सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

ICU में 3 घायल, एक की हालत काफी गंभीर

चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ में घायल हुए 25 लोगों में से 14 का शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, जिनमें से तीन ICU में भर्ती हैं और एक की हालत गंभीर है. ICU के तीन मरीजों में से एक की हालत एसिडोसिस की वजह से काफी गंभीर है, ये एक ऐसी कंडिशन है जिसमें शरीर में बहुत ज्यादा एसिड बन जाता है और डॉक्टरों का कहना है कि ये भीड़ में कुचले जाने की वजह से लंबे समय तक मसल्स में लगी चोट से जुड़ी हो सकती है.

Advertisement

वेस्ट बंगाल क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट रेगुलेटरी कमीशन के चेयरमैन बिस्वजीत बसु ने कहा कि ICU के बाकी दो मरीजों में सुधार के संकेत दिख रहे हैं और डॉक्टरों को उम्मीद है कि उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement