scorecardresearch
 
Advertisement

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, हादसे में कई लोगों की मौत

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, हादसे में कई लोगों की मौत

कोलकाता के चोर बागान इलाके में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में एक भीषण हादसा हुआ है. बारिश और अचानक बढ़ी बेतहाशा भीड़ के कारण पंडाल में भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत पास के मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. सप्तमी के दिन पूजा दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए बाहर खड़े लोग तेजी से पंडाल के अंदर घुसने लगे, जबकि अंदर मौजूद लोग बारिश की वजह से बाहर नहीं निकल रहे थे.

Advertisement
Advertisement