अनिरुद्ध रविचंद्र (Anirudh Ravichander) एक संगीतकार, संगीत निर्माता और गायक हैं. वह मुख्य रूप से तमिल फिल्मों में के लिए काम करते हैं. उन्होंने कई तेलुगु फिल्मों के लिए संगीत भी तैयार किया है. उन्हें तीन फिल्मफेयर पुरस्कार, नौ एसआईआईएमए पुरस्कार, छह एडिसन पुरस्कार और पांच विजय पुरस्कार मिल चुका हैं (Anirudh Ravichander Awards).
उनका जन्म 16 अक्टूबर 1990 को तमिलनाडु में हुआ था (Anirudh Ravichander Born). वह अभिनेता रवि राघवेंद्र (Ravi Raghvendra) के बेटे और रजनीकांत (Rajnikant) के भतीजे हैं.
अनिरुद्ध रविचंद्र ने 2011 में लोयोला कॉलेज, चेन्नई से स्नातक की और ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ़ म्यूज़िक, लंदन से पियानो सीखा (Anirudh Ravichander Education).
2012 की फिल्म तीन के लिए रचित उनका पहला गाना 'व्हाई दिस कोलावेरी डी' (Why This Kolaveri Di) दुनिया भर में वायरल हो गया और यूट्यूब पर इसे 300 मिलियन से अधिक बार देखा गया था. ए आर मुरुगादॉस ने उन्हें विजय अभिनीत कथ्थी (2014) के लिए संगीत दिया, जिसमें वायरल हिट 'सेल्फी पुल्ला' शामिल हिट रहा. फिल्म का साउंडट्रैक अनिरुद्ध का सर्वोच्च प्रोफ़ाइल साउंडट्रैक बन गया. उन्हें 2019 में रजनीकांत की फिल्म पेट्टा के लिए संगीत दिया (Anirudh Ravichander Music Career).
,
अनिरुद्ध रविचंद्र और काव्या मारन की शादी की चर्चा तेज है. जबसे कंपोजर के रिश्तेदार ने उनका रिश्ता कंफर्म किया है, तबसे फैंस के बीच एक्साइटमेंट तेज है. ऐसे में दोनों की शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.
संडे के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. मिर्जापुर और लापता लेडीज में नजर आने वाले एक्टर सत्येंद्र सोनी को पेमेंट ना मिलने के मामले में डायरेक्टर ने बंधी बनाया. वहीं शाहरुख की फिल्मों में कंपोजर रहे अनिरुद्ध की शादी कंफर्म की गई.
अनिरुद्ध रविचंदर की शादी होने वाली है, ये बात उनके अंकल एक्टर वाई. जी. महेंद्र ने कंफर्म कर दी है. सिंगर-कंपोजर को लेकर काफी समय से चर्चा भी है कि वो IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन को डेट कर रहे हैं.
मशहूर सिंगर और कम्पोजर अनिरुद्ध रविचंदर और आईपीएल टीम सनराइज हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं. फैन्स के बीच खुशी का माहौल है, लेकिन दोनों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है.
47 साल बाद रजनीकांत और कमल हासन साथ आ रहे हैं, मगर अनाउंसमेंट वीडियो में सबसे ज्यादा चर्चा ‘बबलू-चिंटू’ की हो रही है. साथ में सोनू-मोनू ने भी खूब रंग जमाया है . सुपरस्टार्स का रीयूनियन और म्यूजिक का ये ट्विस्ट, दोनों मिलकर फैन्स को खूब एंटरटेन कर रहे हैं. ये नाम आखिर हैं किसके?
चार दशकों से इंडियन सिनेमा फैन्स जो सपना देख रहे थे, वो आखिरकार सच हो गया. रजनीकांत और कमल हासन फिर एक साथ आ रहे हैं. नेल्सन के डायरेक्शन और अनिरुद्ध के म्यूजिक के साथ ये रीयूनियन सिर्फ फिल्म नहीं, एक सिनेमाई इवेंट बनने वाला है. फैन्स की एक्साइटमेंट फर्स्ट लुक वीडियो देखकर ही आसमान पर पहुंच गई है.