scorecardresearch
 

रामायण के ट्रेलर में छाए रणबीर कपूर, फैंस के सामने यश को कहा 'बॉस', क्यों मांगी माफी?

बीते दिन फिल्म रामायण का दूसरा ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसने हर किसी को इंप्रेस किया. रणबीर कपूर और यश अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर छाए. यश के फैंस से भी रणबीर ने कन्नड़ में बात की, लेकिन साथ ही साथ एक और चीज के लिए माफी मांगते नजर आए.

Advertisement
X
रणबीर ने जीता यश के फैंस का दिल (Photo: ITGD)
रणबीर ने जीता यश के फैंस का दिल (Photo: ITGD)

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म रामायण इस समय ग्लोबल मार्केट में भी अपना झंडा लहरा रही है. नमित मल्होत्रा ने इस इंडियन एपिक स्टोरी को हॉलीवुड के लेवल तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. हाल ही में आया रामायण का नया ट्रेलर इस बात को साफ दर्शाता भी है. जिस तरह के विजुअल्स और स्टोरी को दुनिया के सामने रामायण के दूसरे ट्रेलर के जरिए पेश किया गया है, उसकी जमकर तारीफ हो रही है. 

रणबीर ने की कन्नड़ में बात

बीते दिन बेंगलुरु में फिल्म रामायण का दूसरा ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसके साथ इसके इंटरनेशनल कैम्पेन की भी शुरुआत हुई. लॉन्च इवेंट में डायरेक्टर नितेश तिवारी, रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, और सुपरस्टार यश भी मौजूद थे. बेंगलुरु में हुए इस इवेंट के लिए यश के फैंस भी वहां पहुंचे थे, जिन्होंने अपने स्टार को बड़े पर्दे पर रावण के किरदार में देखा. ट्रेलर देखने के बाद, सभी ने मीडिया के सामने अपनी बात भी रखी. इस दौरान रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा किया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है. 

रामायण के ट्रेलर लॉन्च में सबसे पहले रणबीर ने जय श्री राम कहकर अपनी स्पीच की शुरुआत की. फिर वो कन्नड़ में लोगों से बात करने लगे. इसी बीच उन्होंने यश को 'यश बॉस' कहकर संबोधित किया, और फिर लोगों से कन्नड़ में ज्यादा ना बोल पाने पर माफी भी मांगी. एक्टर ने अपने अंदाज में कहा- इस बार इतना ही सीखकर आया हूं. अगली बार यश बॉस से थोड़ा ज्यादा सीखकर आऊंगा. रणबीर ने कन्नड़ में बात करके, वहां के लोगों के लिए सम्मान दिखाया. 

Advertisement

फैंस को पसंद आया रणबीर का अंदाज

यश के फैंस को रणबीर कपूर का ये अंदाज बेहद पसंद आया है. उन्होंने एक्टर की कोशिश को सराहा. उन्होंने कन्नड़ में थोड़ा ही सही, लेकिन बातचीत करने की कोशिश की. ये देखकर लोगों को काफी अच्छा लगा. इस वीडियो की काफी चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि भगवान राम और रावण का किरदार निभाने वाले दोनों एक्टर्स रणबीर और यश के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है. 

बात करें अगर फिल्म रामायण की, तो ये दो पार्ट्स में बनकर आ रही है जिसका पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज होगा. इसमें यश और रणबीर की कहानियां अलग-अलग रहेंगी. यानी इस पार्ट में तो भगवान राम और रावण का सामना नहीं होगा. लेकिन अगले साल दिवाली के मौके पर दोनों के बीच हुए ऐतिहासिक युद्ध की झलक हमें देखने मिलने वाली है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement