scorecardresearch
 

कॉफी विद करण 9 में पहुंचे सलमान खान, चर्चा में उनकी घड़ी, होश उड़ा देगी कीमत

बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान हाल ही में कॉफी विद करण 9 में नजर आए. इस दौरान उनकी वॉच की चर्चा हो रही है. सलमान खान ने Jacob & Co की घड़ी को पहनी है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
कॉफी विद करण 9 में सलमान खान ने पहनी Jacob & Co की घड़ी. (Photo: Screengrab, Insta/karanjohar)
कॉफी विद करण 9 में सलमान खान ने पहनी Jacob & Co की घड़ी. (Photo: Screengrab, Insta/karanjohar)

बॉलीवुड सुपरस्तार सलमान खान हाल ही में कॉफी विद करण 9 में नजर आए हैं. इस दौरान उन्होंने ब्लू शर्ट और ब्लैक जींस पहनी थी, लेकिन चर्चा उनकी वॉच की हो रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कलाई पर Jacob & Co की घड़ी है और उसकी कीमत 41 लाख रुपये बताई है. 

करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण 9 में सलमान खान का आना चर्चा में है. इस दौरान उनकी लग्जरी वॉच ने भी सभी का ध्यान खींचा है. सलमान खान सिंपल लुक में आए थे. 

एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने दावा किया है कि सलमान खान ने कॉफी विद करन 9 के दौरान Jacob & Co की घड़ी पहनी है. उस घड़ी की कीमत करीब 41 लाख बताई है. हालांकि वॉच के मॉडल का सटीक नाम नहीं बताया है. 

Jacob & Co क्या है?

Jacob & Co, असल में एक अमेरिकी ब्रांड है. यह लग्जरी वॉच और लग्जरी ज्वेलरी तैयारी करती है. दुनियाभर में इसकी वॉच पॉपुलर है और वे स्टेटस सिंबल के रूप में अपनी पहचान रखती है.

यह भी पढ़ें: ₹8,999 में 5G फोन, 7000mAh बैटरी वाला भी मौजूद, Flipkart Sale में Ai+ स्मार्टफोन्स हुए सस्ते 

Advertisement

शो के दौरान सेलिब्रिटी अपनी राय रखते हैं 

कॉफी विद करण 9 के कार्यक्रम के दौरान सेलिब्रिटी के साथ बातचीत की जाती है. जहां स्टार्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल बातों को शेयर करते हैं. साथ ही कई टॉपिक या किसी अन्य सेलिब्रिटी को लेकर अपनी राय बयां करते हैं. सलमान खान ने अपनी राय शेयर की है और कई टॉपिक पर बेबाक जवाब भी दिए हैं. 

यह भी पढ़ें: Flipkart BBD सेल में सस्ते होंगे ये 3 धांसू स्मार्टफोन, मौका शानदार

सलमान खान का इंडस्ट्री में लंबा करियर रहा है 

सलमान खान आज के दौर में फिल्म इंडस्ट्री के अंदर बड़ा नाम है. वे लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और उन्होंने इंडस्ट्री के ढेरों कलाकारों के साथ काम किया है. वह करीब तीन दशक से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement