फिल्मों में तो आपने कई राजा-महाराजाओं और नवाबों की कहानियां देखी होंगी, लेकिन बॉलीवुड में एक असली नवाब भी हैं, जो काफी ठाठ-बाठ के साथ रहते हैं और वो हैं सैफ अली खान.
पटौदी खानदान के 10वें नवाब सैफ अली खान के पास एक ऐसा महल है, जिसकी खूबसूरती और इतिहास किसी को भी हैरान कर दे. आइए जानते हैं हरियाणा के दिल में बसे 'पटौदी पैलेस' के बारे में कुछ खास बातें.
पटौदी पैलेस सैफ अली खान को अपने पुश्तैनी अधिकार में मिला है, लेकिन पिता मंसूर अली खान पटौदी के निधन के बाद यह नीमराना होटल्स को लीज पर दे दिया गया था. सैफ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों से हुई अपनी कमाई से इस पैलेस को वापस लीज-फ्री करवाया है.
ऐतिहासिक रूप से इसे 'इब्राहिम मंजिल' भी कहा जाता है. हरियाणा के गुरुग्राम (पटौदी) में 10 एकड़ में फैले इस पैलेस की कीमत करीब 800 करोड़ रुपये बताई जाती है.
सफेद रंग के पटौदी पैलेस की बनावट देखकर ही पता चलता है कि ये कितना ग्रैंड और अलीशान है. इसमें हरियाली, पेड़-पौधों का भी खास ध्यान रखा गया है. आज के दौर में इतने आलीशान महल का मालिक बनना अपने आप में एक बहुत खास एहसास है.
शाही स्टाइल में बने इस पैलेस में करीब 150 कमरे हैं, जिनमें आलीशान बेडरूम, ड्रॉइंग रूम, विशाल ड्रेसिंग रूम और बिलियर्ड्स हॉल शामिल हैं. इसका इंटीरियर किसी को भी राजशाही दौर की याद दिला सकता है.
इस महल के खूबसूरत बगीचे में सैफ के पिता नवाब मंसूर अली खान पटौदी (टाइगर पटौदी), उनके दादा और दादी की कब्रें भी हैं. सोहा अली खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पिता की याद में यहां की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.
गुरुग्राम से सिर्फ 30 किमी दूर बने इस पैलेस में कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है. इसमें कई फिल्मों के खूबसूरत सीन्स शूट हुए हैं.
अंदर से महल का इंटीरियर काफी ज्यादा रॉयल और क्लासी है. दीवारें, लाइट्स, कारपेट सभी चीजें किसी राजा-महाराजा के दरबार जैसा एहसास कराती हैं.
महल के गार्डन में बैठने के लिए कई अलग सीटिंग स्पॉट बनाए गए हैं. यहां सुबह और शाम की चाय की चुस्की लेने का अपना ही मजा है.
महल का हर एक कोना काफी खूबसूरती से सजाया गया है. छत भी काफी बड़ी है. जहां सर्दियों में धूप का मजा लिया जा सकता है.
सैफ अली खान, करीना कपूर और उनके बच्चे जब भी भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेना चाहते हैं, तो वो सुकून के पल बिताने इसी पटौदी पैलेस पहुंच जाते हैं. पटौदी पैलेस से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर छाई रहती हैं.