करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) एक अभिनेत्री (Actress) हैं. रोमांटिक कॉमेडी से लेकर क्राइम ड्रामा तक- कई तरह की फिल्म शैलियों में किरदार निभा चुकी हैं. करीना अपने घरेलू नाम बेबो (Bebo) से भी खासा प्रसिद्ध हैं.
इनका जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ (Date of Birth) है. ये अभिनेता रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) और अपने समय की मशहूर अभिनेत्री बबीता (Babita) की छोटी बेटी हैं. उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) भी एक जानी मानी अभिनेत्री हैं. वह अभिनेता और फिल्म निर्माता राज कपूर (Raj Kapoor) की पोती और फिल्म निर्माता पृथ्वीराज कपूर (Prithvi Raj kapoor) की परपोती हैं.
करीना कपूर ने मुंबई में जमनाबाई नरसी स्कूल (Jamnabai Narsee School) से पढ़ाई की है. उसके बाद देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल (Welham Girls' School in Dehradun) में पढ़ाई की. वेल्हम से स्नातक होने के बाद, वह मुंबई लौट आई और मीठीबाई कॉलेज (Mithibai College Mumbai) में दो साल तक वाणिज्य का अध्ययन किया. इसके बाद कपूर ने अमेरिका के हार्वर्ड समर स्कूल (Havard Summer School, America) में माइक्रो कंप्यूटर (Micro Computer) में तीन महीने के ग्रीष्मकालीन पाठ्यक्रम के लिए नामांकन कराया. बाद में उन्होंने कानून में रुचि विकसित की और गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, मुंबई (Govt Law College) में दाखिला लिया. बाद में उन्होंने अभिनय में अपनी रुचि को आगे बढ़ाने का फैसला किया, और भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) के सदस्य किशोर नमित कपूर के मार्गदर्शन में अभिनय प्रशिक्षण शुरू किया.
उन्होंने 2012 में अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से शादी की. इनके दो बेटे हैं, तैमुर (Taimur)(जन्म 2016) और जेह (Jeh)(जन्म 2021) हैं.
2000 में आई फिल्म रिफ्यूजी (Refusee) में अभिनय की शुरुआत की. फिर करीना ने फिल्म अशोक और कभी खुशी कभी गम (दोनों 2001) में भूमिकाओं के साथ खुद को स्थापित किया. कुछ असफल फिल्में देने का बाद करीना की फिल्म जब वी मेट 2007 में रिलीज हुई जो उनके करियर के लिए सफल साबित हुई. उनकी हिट फिल्मों में गोलमाल रीटर्न (Golmaal Return), टशन (Tashan), कुर्बान (Kurbaan), 3 इडियट्स (3 Idiots), बॉडिगार्ड (Bodyguard), रा-वन (Ra-One) बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijan), तलाश (Talaash), वीरे दी वेडिंग (Veere Di Wedding) (2018) गुड न्यूज (Good Newwz) (2019) है. उनको कई फिल्मफेयर अवार्ड के साथ ही 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है (National Film Award And 63rd National Film Awards).
फिल्म अभिनय के अलावा, करीना कपूर (Kareena Kapoor) स्टेज शोज भी करती हैं साथ ही एक रेडियो शो की मेजबानी करते हैं. सह-लेखक के रूप में चार पुस्तकों में योगदान दिया है, जिनमें से दो आत्मकथा संस्मरण हैं और दो पोषण गाइड हैं उन्होंने महिलाओं के लिए कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधनों की अपनी लाइन शुरू की है.
इनका इंस्टाग्राम पेज का नाम kareenakapoorkhan है.
टीवी की टॉप एक्ट्रेस में शुमार माही विज इन दिनों बिग बॉस 20 में नजर आ रही है. अब इस शो में एक्ट्रेस ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म को लेकर खुलासा किया है.
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते दो फिल्में वाइब और दायरा की भिड़ंत हुई. एक फिल्म करीना कपूर, तो दूसरी कुणाल खेमू की है. इस फिल्म को 40 दिनों से चली आ रही हनुमान अंश जैसी ब्लॉकबस्टर से तगड़ा कॉम्पिटीशन मिला. पहले दिन दोनों ही फिल्मों ने कितनी कमाई की?
करीना कपूर खान अपने बेटे को फोन और डिजिटल दुनिया की आदत से दूर रखने की पूरी कोशिश करती. उनका कहना है कि टेक्नोलॉजी के खतरनाक प्रभावों से बचने के लिए बच्चों को फोन से दूर रखना चाहिए.
Daayra Film Review: मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' एक गंभीर क्राइम थ्रिलर है जो कानून और इंसाफ के बीच जटिल सवालों को सामने लाती है. सिनेमाघरों में 18 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म आपको कैसी लग सकती है, इसका ओवरव्यू हम आपको देंगे. पढ़ें हमारा रिव्यू.
पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम है. बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी बड़े धूमधाम से बप्पा का वेलकम कर रहे हैं. करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर गणेश जी की बेहद प्यारी झलक दिखाई.
करीना कपूर खान अपने बच्चों को मोबाइल फोन और डिजिटल दुनिया से दूर रखते हैं. उनका मानना है कि टेक्नोलॉजी के खतरनाक प्रभावों से बच्चों को बचाने के लिए उनको फोन से दूर ही रखना चाहिए.
एंटीलिया में गणेशोत्सव के दौरान बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां पहुंचीं। करीना कपूर अपने बेटों तैमूर और जेह, सैफ अली खान व करिश्मा कपूर संग नजर आईं। काजोल, निसा-युग, हरभजन सिंह, गीता बसरा, अदनान सामी और सचिन तेंदुलकर भी परिवार के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे।
एंटीलिया में गणेशोत्सव की धूम रही. बड़े-बड़े सितारों ने आकर बप्पा का आशीर्वाद लिया. अंबानी फैमिली ने मेहमानों का धूमधाम से स्वागत किया.
जनवरी 2025 में मुंबई स्थित घर में घुसपैठिए के हमले के बाद सैफ अली खान ने हालिया इंटरव्यू में उस घटना को याद किया। उन्होंने बताया कि परिवार इससे आगे बढ़ चुका है, लेकिन चाकू देखते ही उन्हें अब भी डर महसूस होता है।
करीना कपूर और कुणाल खेमू की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने वाली है. दोनों ही फिल्मों की ऑडियंस अलग है. लेकिन सेंसर बोर्ड ने इन्हें एक ही सर्टिफिकेट दे दिया है. जानें दायरा और वाइब को क्या सेंसर सर्टिफिकेट मिला है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने भले ही फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल की हैं, लेकिन पढ़ाई पूरी ना कर पाने की उनको आज भी अफसोस हैं. इसी वजह से वह चाहती हैं कि तैमूर और जेह पहले अपनी पढ़ाई पूरी करें और फिर अपने सपनों को फॉलो करें.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. इस फिल्म में दर्शकों को सिर्फ केस सुलझाने की कहानी नहीं, बल्कि सच, सिस्टम और इंसाफ की पूरी लड़ाई देखने को मिलेगी. देखें मूवी मसाला.
Kareena Kapoor Khan Look Daayra Trailer Launch: करीना कपूर खान ने अपनी फिल्म 'दायरा' के ट्रेलर लॉन्च पर 2003 के Versace फॉल/विंटर कलेक्शन का ऑलिव ग्रीन पैंटसूट पहनकर स्वैग बिखेरा. उन्होंने अपने लुक को 48,834.99 रुपये का चश्मा पहनकर कंप्लीट किया.
दायरा फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर करीना कपूर का एक वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा होती नजर आईं. इस वीडियो को देखकर कई लोगों को जया बच्चन याद आ गईं.
करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की ‘Daayra’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. मेघना गुलजार की फिल्म में दोनों पुलिस अफसर बने हैं और एक लापता लड़की का केस कहानी बदल देता है.
करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर की फिल्म 'की एंड का' के लगभग दस साल बाद, इसके सीक्वल 'की एंड का 2' में फीमेल लीड रोल के लिए कियारा आडवाणी के नाम पर विचार किया जा रहा है.
करीना कपूर फिल्म 'दायरा' में ACP अजूनी कोहली के रोल में नजर आएंगी. एक्ट्रेस ने फिल्म को लेकर खास पोस्ट शेयर किया और बताया कि कहानी क्यों बेहद खास है.
करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की चल रही अफवाहों पर बात की है. पिज्जा वाली इमोजी और खाने से जुड़ी पोस्ट पर उनके मजेदार रिएक्शन दिया.
करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी की खबरें इस समय ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई हैं. ऐसे में अब करीना की ननद सबा पटौदी ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरों का सच बताया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को आज पैप्स ने मुंबई में जिम के बार स्पॉट किया गया. इस दौरान उनका लुक देखने के बाद यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं?
सैफ अली खान के 56वें जन्मदिन पर करीना कपूर ने वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर कर उन्हें खास अंदाज में विश किया। दोनों की साथ में तस्वीरों और करीना के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा। करीना ने सैफ को अपना सबसे खास इंसान बताते हुए प्यार भरा संदेश लिखा।