यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया लाइफ के बेस्ट फेज में हैं. मालदीव में वो अपनी लेडीलव जूही भट्ट संग रोमांटिक वेकेशन पर हैं.
जूही ने इंस्टा पर बॉयफ्रेंड संग कई सारी रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं. ये हॉलिडे कपल के लिए दो वजहों से खास रहा.
पहला तो इसलिए क्योंकि उनके रिश्ते को 1 साल हो चुका है. दूसरी वजह जूही का बर्थडे है. 5 अक्टूबर को वो अपना जन्मदिन मना रही हैं.
जूही ने इंस्टा पर समंदर किनारे चिल करते हुए फोटोज पोस्ट की हैं. व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में वो स्टनिंग लगीं.
पूल में कपल ने फ्लोटिंग ब्रेकफास्ट किया. रणवीर शर्टलेस होकर पूल में खड़े हैं. जूही जूस पीते हुए रणवीर की आंखों में देख रही हैं.
जूही ने समंदर किनारे कैंडिड पोज दिए. उन्होंने बोल्डनेस भी दिखाईं. जूही की कातिलाना अदाएं देख फैंस का दिन बन गया है.
मोनोकनी पहनकर उन्होंने पूल में टशन दिखाया. एक फोटो में रणवीर ने लेडीलव को कंधों पर उठा रखा है. कपल साथ में हैप्पी दिखा.
पूल किनारे जूही ने सनबाथ लिया. वेकेशन पर कपल का रोमांटिक साइड दिखा. उनकी केमिस्ट्री फैंस को दमदार लगी.
एक तस्वीर में जूही बॉयफ्रेंड की बांहों में रोमांटिक होती हुई दिखीं. दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं.
कपल ने समंदर किनारे कैंडल लाइट डिनर किया. रणवीर ने रोमांटिक वीडियो पोस्ट कर लेडीलव को बर्थडे विश किया है.
रणवीर और जूही अक्सर वेकेशन पर जाते हैं. दोनों को घूमना काफी पसंद है. उनकी जोड़ी फैंस की फेवरेट है.