त्योहारों के बीच उत्तर प्रदेश में छुट्टियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के मौके पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान कर दिया है. इसके बाद प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और छात्रों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल सकती है. माना जा रहा था कि त्योहार के बीच कार्यदिवस के दिन लोग छुट्टी की मांग कर रहे थे. शिक्षक और कर्मचारी संगठन चाहते थे कि 19 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया जाए, ताकि लोग परिवार के साथ त्योहार मना सकें और उन्हें बीच में काम या पढ़ाई के लिए न लौटना पड़े. इसके बाद से मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं.
3 दिन बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
बता दें कि सीएम योगी ने महा नवमी के मौके पर कर्मचारियों और छात्रों को बड़ी खुशखबरी देते हुए 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की ऐलान किया है लेकिन इस बार प्रदेश में छुट्टियों की लाइन लग गई है. दरअसल, 18 अक्टूबर को रविवार का दिन है जिसके कारण छुट्टी रहेगी. अब सीएम के ऐलान के बाद 19 अक्टूबर को भी अवकाश रहेंगा. हालांकि, 20 को भी विजय दशमी का बड़ा पर्व है. इस दौरान भी कई स्कूल और कॉलेज बंद रह सकते हैं.
शुरू हो गया छुट्टियों का सीजन!
नवरात्रि के साथ शुरू हुआ त्योहारों का दौर अब दीवाली से लेकर छठ पूजा तक जारी रहेगा. अक्टूबर और नवंबर में कई त्योहार पड़ने से छुट्टियों के मौके भी मिलेंगे. आदेश और स्कूल-कॉलेजों की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, आप छुट्टियों की प्लानिंग कर सकते हैं.