scorecardresearch
 
'ये पल हमेशा याद रहेगा...', नवरात्रि का गरबा देख भावुक हुई रोमानियाई महिला, Video Viral

नवरात्रि के गरबा उत्सव में लोगों को झूमते देखकर मुंबई में रह रही रोमानियाई महिला मारिया एलेक्जेंड्रा भावुक हो गईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा वीडियो में बताया कि गरबा उनके लिए सिर्फ नृत्य नहीं, बल्कि भक्ति का खूबसूरत रूप है. लोगों को एक साथ त्योहार मनाते देखकर उनकी आंखें नम हो गईं.

Advertisement
X
गरबा करते लोगों को देखकर भारत में रह रही एक रोमानियाई महिला भावुक हो गईगरबा करते लोगों को देखकर भारत में रह रही एक रोमानियाई महिला भावुक हो गई (Photos: @b.marialexandra/Instagram)

नवरात्रि के दौरान गरबा करते लोगों को देखकर भारत में रह रही एक रोमानियाई महिला भावुक हो गई. मुंबई में रहने वाली मारिया एलेक्जेंड्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है. इसमें वह एक मॉल में आयोजित गरबा कार्यक्रम का माहौल दिखाती नजर आ रही हैं. वीडियो में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कई लोग पारंपरिक कपड़ों में गरबा करते दिखाई दे रहे हैं.

सफेद कुर्ते और झुमके पहने मारिया ने कैमरा लोगों की तरफ घुमाया. इसके बाद उन्होंने बताया कि भारत में रहते हुए नवरात्रि के दौरान गरबा देखना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा. उनके मुताबिक, गरबा सिर्फ नाचने का एक तरीका नहीं है. इसके पीछे धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व भी जुड़ा हुआ है.

मारिया ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा यह बात छू गई कि यहां नृत्य को भी पूजा और भक्ति का हिस्सा माना जाता है. उनके अनुसार, गरबा करने वाले लोग केवल उत्सव नहीं मना रहे होते, बल्कि अपने नृत्य के जरिए देवी दुर्गा के प्रति श्रद्धा भी व्यक्त करते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 100 रुपये की टिकट, रोज लाखों की कमाई! मेले के झूले का बिजनेस देख लोगों को नहीं हुआ यकीन

वह बताती हैं कि कुछ समय तक वह बस लोगों को गरबा करते हुए देखती रहीं. माहौल और लोगों की खुशी देखकर उन्हें बेहद अच्छा लगा. लेकिन इसी दौरान उनकी आंखें नम हो गईं. उन्हें महसूस हुआ कि एक दिन जब उन्हें भारत छोड़ना पड़ेगा, तो शायद उन्हें ऐसे ही त्योहारों और यहां के माहौल की बहुत याद आएगी.

यह भी पढ़ें: गरबा में पानी की बोतल बेचकर कितनी कमाई? VIDEO देख लोगों को नहीं हुआ यकीन

मारिया के इस वीडियो पर लोगों की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली. कई लोगों ने भारतीय संस्कृति को समझने और उसे करीब से महसूस करने की उनकी कोशिश की तारीफ की. एक यूजर ने उन्हें दुर्गा पूजा और दिवाली का अनुभव लेने की भी सलाह दी.

वीडियो में मारिया की भावनाएं इस बात की झलक देती हैं कि किसी दूसरे देश से आए व्यक्ति के लिए भारत के त्योहार और उनकी सामूहिक खुशियां कितनी खास हो सकती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement