टेस्ला ने अपनी नई रोडस्टर (Tesla Roadster) को अनवील कर दिया है. इस कार में कई थ्रस्टर दिए गए हैं, जिनकी मदद से ये कार हवा में कई करतब कर सकती है. कंपनी ने कार के इन तमाम क्षमताओं को एक ऑनलाइन इवेंट में दिखाया है. हालांकि, बड़ा सवाल है कि क्या ये कार हकीकत बन पाएगी या सिर्फ वीडियो तक ही सीमित रहेगी.
ये सवाल इसलिए भी जरूरी है क्योंकि आखिरी बार जब एलॉन मस्क की कंपनी ने जब रोडस्टर पेश की थी, तो वो आज तक सड़कों पर उतर नहीं पाई है. मस्क ने 2017 में रोडस्टर का पहला कॉन्सेप्ट पेश किया था, जो आज तक प्रोडक्शन में पहुंच नहीं पाया है. अब उन्होंने नई कार दिखाई है, जिसकी उड़ने की क्षमताओं ने खूब चर्चा बटोरी है.
अगर आपको भी लगता है कि इस कार को आप खरीद सकते हैं, तो पहले कुछ बातों को समझना जरूरी है. सबसे पहला सवाल तो ये है कि क्या आप इस कार को चला सकते हैं. अभी तक इस तरह की कोई कार बनी नहीं है, तो इसकी रोड पर वैधता नहीं है. यानी आप इसे खरीद लें, तो भी सामान्य सड़कों पर चला नहीं सकते हैं.
यह भी पढ़ें: फाइटर जेट जैसा डिजाइन, जबरदस्त पावर, खास है उड़ने वाली Tesla Roadster
इस कार का रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. कार तीन वेरिएंट्स में आएगी और इसके साथ ही आते हैं कार से जुड़े टर्म्स एंड कंडीशन्स. कार का टॉप मॉडल यानी रॉकेट वेरिएंट फिलहाल रोड पर चलाने के लिए वैध नहीं है, ये कंपनी ने खुद बताया है. इस कार को रिजर्व करने के लिए आपको तुरंत 5000 डॉलर देने होंगे. इसके बाद 2,45,000 डॉलर अलगे 10 दिनों में देना होगा.
यानी आपको कुल 2,50,000 डॉलर (लगभग 2.37 करोड़ रुपये) खर्च करने होंगे कार को रिजर्व करने के लिए. क्योंकि कंपनी ने अभी तक इसकी कीमतों का ऐलान नहीं किया है, तो ये भी साफ नहीं है कि ये कार किस प्राइस पर आएगी. टेस्ला ने इसके टर्म्स एंड कंडीशन्स में साफ किया है कि कंपनी अभी इसकी सटीक कीमत नहीं बता सकती है. यानी ये 2.5 लाख डॉलर कार की कीमत नहीं सिर्फ रिसर्वेशन अमाउंट है.
यह भी पढ़ें: Tesla Roadster : हवा में छलांग, आसमान में गुलाटी और चारों पहियों पर लैंडिंग, आ गई Elon Musk की फ्लाइंग कार
तीसरा सबसे बड़ा सवाल है कि ये कार कब तक मिलेगी. वैसे तो टेस्ला ने बताया है कि इसका प्रोक्शन 2028 में शुरू होगा. लेकिन कंपनी ने टर्म्स एंड कंडीशन्स में ये भी लिखा है कि वे कन्फर्म नहीं कर सकते हैं कि कंज्यूमर्स को कब तक ये कार मिलेगी. 2017 में जब टेस्ला रोडस्टर दिखाई गई थी, तो लोगों ने 50 हजार डॉलर तक इसे रिसर्व करने के लिए खर्च किए थे. उस वक्त कंपनी ने बताया था कि कार का प्रोडक्शन 2020 में शुरू होगा, लेकिन ये कार कभी बनी ही नहीं.