scorecardresearch
 

Gen Z Office Outfits: बोरिंग ऑफिस आउटफिट भूलें, अपनाएं Gen Z के ये 5 तरीके!

ऑफिस में स्टाइलिश दिखने के लिए महंगे कपड़े खरीदना जरूरी नहीं है. कपड़ों को अलग-अलग तरीके से पहनकर और छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देकर अपने लुक में बदलाव किया जा सकता है. जानिए 5 आसान तरीके, जिनकी मदद से जेन जी अपने रोज के ऑफिस आउटफिट को बेहतर और स्टाइलिश बना सकती है.

Advertisement
X
ऑफिस में जेन जी स्टाइल को कैसे कर रही है मैक्सिमाइज
ऑफिस में जेन जी स्टाइल को कैसे कर रही है मैक्सिमाइज

ऑफिस में हर दिन एक जैसे कपड़े पहनकर जाना कई बार बोरिंग लग सकता है. खासकर जेन जी के लिए, जो अपने कपड़ों के जरिए भी अपनी पर्सनैलिटी दिखाना पसंद करती है. लेकिन ऑफिस में स्टाइलिश दिखने के लिए हर बार नए कपड़े खरीदना जरूरी नहीं है. अपने पुराने कपड़ों को थोड़े अलग तरीके से पहनकर भी लुक बदला जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान तरीके, जिनसे जेन जी अपने ऑफिस आउटफिट को इंटरेस्टिंग बना सकती है.

1. एक ही शर्ट को अलग-अलग तरीके से पहनें

ऑफिस में सफेद, काली या नीली शर्ट पहनना आम बात है. लेकिन हर बार इसे एक ही तरीके से पहनने की जरूरत नहीं है. कभी शर्ट को पैंट के अंदर डालकर पहनें, तो कभी बाहर रखें. ठंड हो तो इसके ऊपर ब्लेजर पहन सकते हैं. शर्ट की बाजू मोड़कर भी लुक में थोड़ा बदलाव ला सकती हैं. इससे बिना नए कपड़े खरीदे आपका लुक अलग लगेगा.

2. छोटी-छोटी चीजों से लुक बदलें

अगर ऑफिस के कपड़े बहुत सिंपल हैं, तो उनके साथ घड़ी, छोटे इयररिंग्स या अच्छी बेल्ट पहन सकती हैं. एक अच्छा बैग भी आपके लुक को बेहतर बना सकता है. जरूरी नहीं कि आप बहुत सारी चीजें पहनें. बस अपनी ड्रेस के हिसाब से एक-दो चीजें चुनें, जो आपके लुक को थोड़ा अलग बना दें.

Advertisement

यह भी पढ़ें: "Gen Z Delivery Boy: पढ़ाई के साथ डिलीवरी बॉय का काम कर रहा LLB स्टूडेंट, बताई पहले दिन की कमाई

3. कपड़ों में थोड़ा कलर्स जोड़ें

अगर आप रोज काले, सफेद या ग्रे कपड़े पहनकर बोर हो गई हैं, तो दूसरे रंग भी आजमा सकती हैं. हल्का गुलाबी, नीला, हरा या बेज रंग ऑफिस के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. अगर ज्यादा कलरफुल कपड़े पहनना पसंद नहीं है, तो अपनी सिंपल शर्ट के साथ कलरफुल बैग या स्कार्फ यूज कर सकते हैं.

4. कपड़ों की फिटिंग सही रखें

कपड़े कितने महंगे हैं, इससे ज्यादा जरूरी है कि वे आप पर कैसे लगते हैं. ऐसी शर्ट, पैंट और ब्लेजर चुनें, जो न बहुत टाइट हों और न ही जरूरत से ज्यादा ढीले. सही फिटिंग वाले कपड़े पहनने से नॉर्मल आउटफिट भी अच्छा लगता है. साथ ही, ऐसे कपड़े चुनें जिनमें आप पूरे दिन आराम से काम कर सकें.

5. जूतों पर भी ध्यान दें

ऑफिस में सिर्फ कपड़ों से ही लुक नहीं बनता, जूते भी इसमें जरूरी भीमिका निभाते हैं. रोज एक ही जूते पहनने के बजाय कभी लोफर्स, कभी फ्लैट्स या ऑफिस के हिसाब से साफ-सुथरे स्नीकर्स पहन सकती हैं. अगर हील्स पसंद हैं, तो कम्फरटेबल हील्स चुनें. ऐसे जूते पहनें जिनमें पूरे दिन चलने-फिरने में परेशानी न हो.

Advertisement

ऑफिस में अच्छा दिखने के लिए हर महीने नए कपड़े खरीदना जरूरी नहीं है. अपनी अलमारी में पहले से मौजूद कपड़ों को अलग-अलग तरीके से पहनकर भी नया लुक बनाया जा सकता है. बस कपड़ों के रंग, फिटिंग और उनके साथ पहनी जाने वाली छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान दें. इससे आपका ऑफिस लुक अच्छा भी लगेगा और आप अपने स्टाइल में सहज भी महसूस करेंगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement