scorecardresearch
 

कोटा में दो नाबालिग छात्रों की लड़ाई, खिलौने वाली बंदूक से सिर पर वार, पहुंचा अस्पताल

शिक्षा नगरी कोटा में नीट की तैयारी कर रहे दो नाबालिग छात्रों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कोचिंग परिसर में हुए झगड़े के दौरान उत्तर प्रदेश के छात्र ने बिहार के रहने वाले छात्र के सिर पर खिलौने वाली बंदूक के बट से वार कर दिया.

Advertisement
X
कोटा के दो छात्रोंं के बीच झड़प.
कोटा के दो छात्रोंं के बीच झड़प.

राजस्थान के कोटा में एक निजी कोचिंग परिसर में दो नाबालिग छात्रों के बीच मारपीट का मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया है. शुक्रवार शाम हुए झगड़े के दौरान उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक छात्र ने बिहार के छात्र के सिर पर खिलौने वाली बंदूक के बट से हमला कर दिया. हमले में छात्र घायल हो गया और उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6 बजे दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया.  मौके पर मौजूद अन्य छात्रों के बीच अफरा-तफरी मच गई.

मारपीट का वीडियो भी आया सामने

छात्रों के बीच हुई मारपीट का वीडियो भी सामने आया है. घटना के बाद कोचिंग परिसर में छात्रों के बीच झगड़े को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है. घायल छात्र की मां ने जवाहर नगर थाने पहुंचकर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है. 

कहासुनी के बाद मारपीट

माना जा रहा है कि पहले तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई लेकिन देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई. इसके बाद से एक छात्र ने दूसरे छात्र पर हमला कर दिया और वह घायल हो गया. बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. घटना के बाद मौके पर अन्य छात्र भी इकट्ठा हो गए. 

मां की शिकायत पर मामला दर्ज

हालांकि, घटना के बाद घायल छात्र की मां ने जवाहर नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल दोनों छात्रों के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement