scorecardresearch
 

सर्दियों में रूम हीटर या ब्लोअर, रातभर चलाने से पहले जान लें कौन है बेहतर!

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए रूम हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल बढ़ जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोते समय दोनों में से कौन बेहतर है? अगर आप भी रात में हीटर चलाकर सोते हैं, तो इनके फायदे, नुकसान और जरूरी सेफ्टी टिप्स जरूर जान लें.

Advertisement
X
ठंड में कमरे को गर्म रखने के लिए रूम हीटर या ब्लोअर, आपके लिए कौन-सा रहेगा बेहतर? (Photo: AI)
ठंड में कमरे को गर्म रखने के लिए रूम हीटर या ब्लोअर, आपके लिए कौन-सा रहेगा बेहतर? (Photo: AI)

सर्दियों में रात के समय ठंड इतनी बढ़ जाती है कि बिना हीटर के सोना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में कई लोग रूम हीटर खरीदते हैं, तो कुछ ब्लोअर का इस्तेमाल करते हैं. दोनों ही कमरे को गर्म करने का काम करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि सोते समय इनमें से कौन बेहतर है? अगर आप भी ठंड से बचने के लिए रातभर हीटर या ब्लोअर चलाकर सोते हैं, तो पहले इनके फायदे और नुकसान जान लीजिए.

रूम हीटर से मिलती है कंफर्टेबल गर्माहट

रूम हीटर का इस्तेमाल उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जिन्हें कमरे में लगातार और कंफर्टेबल गर्माहट चाहिए. यह कमरे का तापमान बनाए रखने में मदद करता है. इससे ठंड कम महसूस होती है और सोने में आसानी हो सकती है.

Photo: Amazon

इसका मतलब यह नहीं है कि हीटर को पूरी रात चलाकर सोना सही है. अगर कमरा जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता है, तो पसीना आने, बेचैनी और नींद बार-बार खुलने जैसी परेशानी हो सकती है. इसलिए कमरे का तापमान कंफर्टेबल रखना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: बड़े काम का है ये सस्ता रूम हीटर, ठंडा-गर्मी दोनों में कर सकते हैं यूज

ब्लोअर जल्दी गर्म करता है कमरा

अगर आपको ठंड लग रही है और कम समय में कमरा गर्म करना है, तो ब्लोअर काम आ सकता है. इसमें पंखे की मदद से गर्म हवा बाहर निकलती है, जिससे कमरे में जल्दी गर्माहट महसूस होने लगती है.

Advertisement
Photo: Amazon

लेकिन इसकी एक कमी भी है. ब्लोअर से लगातार गर्म हवा आने के कारण कमरे में नमी कम हो सकती है. इससे गला सूखने, नाक में परेशानी और त्वचा रूखी होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. जिन लोगों को पहले से एलर्जी या नाक में सूखेपन की परेशानी है, उन्हें ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: सर्दियों में रूम हीटर से भी नहीं रूक रही ठंड, रात को अपनाएं ये ट्रिक; तुरंत बिस्तर को जाएगा गर्म

सोने के लिए कौन बेहतर है?

अगर बात रात में आराम से सोने की है, तो ऐसा हीटिंग विकल्प बेहतर है, जो कमरे को कंफर्टेबल गर्म रखे और सीधे चेहरे पर गर्म हवा न फेंके. इस मामले में नॉर्मल रूम हीटर बेहतर विकल्प हो सकता है. जल्दी गर्माहट पाने के लिए ब्लोअर यूज़ेबल है.

रातभर हीटर चलाकर सोना सही है?

एक्सपर्ट्स की सलाह के मुताबिक, सोने से पहले 30 से 60 मिनट तक कमरे को गर्म करना और फिर हीटर बंद कर देना एक बेहतर तरीका है. अगर टाइमर की फीचर है, तो उसका इस्तेमाल करें. हीटर को पर्दों, बिस्तर और दूसरी फ्लेमेबल चीजों से दूर रखें. कमरे में हवा आने-जाने की व्यवस्था भी जरूरी है.

ध्यान रखें कि गैस या ईंधन से चलने वाले हीटर बंद कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस का खतरा पैदा कर सकते हैं. इसलिए सोते समय ऐसे हीटर चलाना खतरनाक हो सकता है. इलेक्ट्रिक हीटर इस्तेमाल करते समय भी सुरक्षा नियमों का पालन करें.

Advertisement

रूम हीटर और ब्लोअर दोनों के अपने फायदे हैं. बेहतर विकल्प वही है, जो आपकी जरूरत के हिसाब से कमरे को गर्म रखे और इस्तेमाल के दौरान सेफ भी हो.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement