scorecardresearch
 

Dussehra Vastu Tips: धन को चुंबक की तरह खींचते हैं ये 3 पौधे, दशहरे से पहले घर में जरूर लगाएं!

Lucky Plants For Wealth: दशहरे से पहले घर में इन पौधों को लगाना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इनसे घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है. आइए जानते हैं इन शुभ पौधों के बारे में.

Advertisement
X
दशहरे से पहले कौन से पौधे लगाएं? (Photo: ITG)
दशहरे से पहले कौन से पौधे लगाएं? (Photo: ITG)

Lucky Plants For Wealth:  दशहरा यानी विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस दिन भगवान श्रीराम की रावण पर जीत और मां दुर्गा के महिषासुर वध की खुशी मनाई जाती है. इस दिन पूजा-पाठ के साथ कुछ पौधे घर में लगाना भी शुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार, ये पौधे घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ सकारात्मक माहौल बनाने में भी मदद करते हैं.

अगर आप भी दशहरे के मौके पर घर में कुछ नया और शुभ करना चाहते हैं, तो कुछ खास पौधे लगा सकते हैं. मान्यता है कि इन पौधों से घर में सुख-समृद्धि आती है और खुशहाली बनी रहती है. तो आइए जानते हैं उन 5 पौधों के बारे में, जिन्हें घर में लगाना शुभ माना जाता है.

शमी का पौधा

दशहरे पर शमी के पौधे की पूजा करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इसका संबंध भगवान श्रीराम और महाभारत के पांडवों से भी है. विजयादशमी के दिन लोग शमी के पत्तों की पूजा करते हैं. वास्तु के अनुसार, यह पौधा सुख-समृद्धि का प्रतीक है. अगर आप घर में शमी का पौधा लगाना चाहते हैं, तो ऐसी जगह चुनें जहां धूप अच्छी आती हो. 

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता है. मान्यता है कि नवरात्र के दौरान घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है. ऐसे में नवरात्र खत्म होने से पहले आप घर में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं. मान्यता यह भी है कि रोज सुबह-शाम तुलसी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

Advertisement

अपराजिता का पौधा

विजयादशमी के दिन अपराजिता की पूजा करना शुभ माना जाता है. आप इस पौधे को घर के बगीचे या गमले में आसानी से लगा सकते हैं. इसे ऐसी जगह रखें, जहां अच्छी धूप आती हो. इस पौधे में नीले रंग के सुंदर फूल खिलते हैं, जो देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement