गूगल हो, अमेजन या फिर कोई और बड़ी कंपनी क्या आपको बिना डिग्री के इन कंपनियों में नौकरी मिल सकती है? यह सवाल सुनते ही पहला जवाब नहीं होगा. लेकिन ऐसा नहीं है. गूगल ने नौकरी के लिए ऐसा नोटिफिकेशन जारी किया है कि हर कोई देखकर हैरान हो गया है. बिना किसी डिग्री वाले को 10 करोड़ से ज्यादा का पैकेज देगी. यह सुनने में भले सपना जैसा लगे लेकिन यह सच है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कंपनी के इंजीनियर Tamay Besiroglu ने Google DeepMind के लिए गजब की वैकेंसी निकाली है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
क्या है वैकेंसी और कितनी मिलेगी सैलरी?
बता दें कि Google DeepMind की पोलारिस टीम AI कोडिंग एजेंट्स की जांच और उनकी क्षमता परखने के लिए इंजीनियर्स की तलाश में है. बता दें कि जारी किए गए नोटिफिकेशन में बताया गया है कि इस वैकेंसी के जरिए उम्मीदवारों को 550,000 डॉलर से 1.1 मिलियन डॉलर तक का पैकेज मिलेगा. भारतीय रुपये में बात करें, तो यह करीब 4.6 करोड़ से लेकर 10.9 करोड़ रुपये है. इस पद पर चयन उम्मीदवारों के पास बड़ी-बड़ी डिग्री रहने के साथ नहीं होगी बल्कि उम्मीदवार की काबिलियत प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल्स से तय की जाएगी.
क्या है वैकेंसी?
गूगल डीपमाइंड की ये नौकरी उन उम्मीदवारों के लिए है, जो पुराने एजुकेशन सिस्टम पर काम करते हैं. जहां केवल महंगी डिग्रियां नहीं बल्कि स्किल भी उतनी ही जरूरी है. Tamay Besiroglu ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें उन लोगों की तलाश है, जो मुश्किल परेशानियों को सुलझाने का टैलेंट रखते हैं. लेकिन इन लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि तो क्या अब टेक कंपनियों में डिग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी? पोलारिस टीम ऐसी व्यवस्था पर काम करती है, जिनसे एआई कोडिंग एजेंट्स को कठिन कोडिंग टास्क पर परखा जा सके.
10.9 करोड़ का पैकेज
इस नौकरी के पैकेज ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. बताई गई रकम 5.5 लाख डॉलर से 11 लाख डॉलर तक है.इंडियन करेंसी में यह लगभग 4.6 करोड़ रुपये से 10.9 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है. लेकिन यह पूरी की पूरी सैलरी नहीं है बल्कि इसमें बेसिक सैलरी के साथ बोनस और कंपनी के शेयर भी शामिल हैं.
डिग्री जरूरी नहीं लेकिन ये स्किल है जरूरी
सोशल मीडिया पर हो रही बहस के बाद से जो इस नोटिफिकेशन का सबसे खास ट्विस्ट था वह ये था कि भले ही उम्मीदवारों को इसके लिए डिग्री नहीं चाहिए लेकिन कुछ स्किल्स की जरूरत बिल्कुल होगी. इस पद के लिए मजबूत तकनीकी कौशल और कठिन समस्याओं को हल करने की क्षमता बेहद महत्वपूर्ण है.