मशहूर कलाकार हेमा उपाध्याय और उनके वकील की लाश मुंबई के कांदिवली इलाके के नाले से बरामद हुई है. मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि शनिवार को मिली इन लाशों की शिनाख्त हेमा और उनके वकील हरीश भंबानी के रूप में हुई है. इस मामले में उनके पति चिंतन सहित चार लोगों से पूछताछ कर रही है.
गौरतलब है कि पुलिस को कांदिवली इलाके के मिली थीं जिन्हें प्लास्टिक में लपेटा गया था. बता दें कि हेमा ने 2013 में अपने पति चिंतन उपाध्याय पर उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था. इस मामले को वकील हरीश भंबानी ही देख रहे थे. हेमा ने अपने पति और कलाकार चिंतन उपाध्याय पर उनके कमरे की दीवारों पर आपत्तिजनक पेंटिंग बनाने का आरोप लगाया था.
Bodies found y'day in Mumbai's Kandivali identified as those of artist Hema Upadhyay &her lawyer Harish Bhambani,police investigating matter
— ANI (@ANI_news)
हेमा और चिंतन की शादी 1998 में हुई थी. शादी के 12 सालों बाद 2010 में दोनों ने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी थी. वकील हरीश भंबानी के परिवार का कहना है कि उन्होंने जाते वक्त कहा था कि वह अंधेरी में किसी क्लाइंट से मिलने जा रहे हैं. जबकि हेमा उपाध्याय भी घर से निकलते नौकर से कह गई थी कि वो बाहर से खाना खाकर लौटेंगी. कांदिवली जोन के डिप्टी कमिश्नर विक्रम देशमारे ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुंबई पुलिस ने अज्ञात लोगों पर दर्ज किया है.
Murder case has been registered in Kandivali PS, investigation on-Vikram Deshpande,DCP Mumbai on double murder
— ANI (@ANI_news)