scorecardresearch
 

एक्ट्रेस नुसरत भरुचा की हुई सर्जरी, हॉस्पिटल से लौंटी घर, आया पहला रिएक्शन

एक्ट्रेस नुसरत भरुचा की टीम ने पुष्टि की है कि मुंबई में रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. इससे पहले, इंडोनेशिया के बाली में एक दुर्घटना के दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था.

Advertisement
X
नुसरत भरुचा की हुई सर्जरी (Photo: Screengrab)
नुसरत भरुचा की हुई सर्जरी (Photo: Screengrab)

एक्ट्रेस नुसरत भरुचा की टीम ने एक आधिकारिक हेल्थ अपडेट जारी किया है. इसमें बताया गया है कि मुंबई में उनकी रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) की सफल सर्जरी हुई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब वह घर पर ठीक हो रही हैं.

बता दें कि 'प्यार का पंचनामा' फेम एक्ट्रेस को हाल ही में इंडोनेशिया के बाली में एक ट्रिप (काम और छुट्टी के लिए) के दौरान एक दुर्घटना का सामना करना पड़ा था, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था.

नुसरत भरुचा की हुई सर्जरी
विदेश में शुरुआती मेडिकल जांच के बाद, उन्हें बेहतर इलाज और सर्जरी के लिए एयर एम्बुलेंस के जरिए मुंबई लाया गया. उनकी टीम ने फैंस को भरोसा दिलाया है कि सर्जरी बिना किसी परेशानी के पूरी हो गई.

एक्ट्रेस की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, 'दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बाद एक मुश्किल दौर से गुजरने के बाद, नुसरत भरुचा की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है. हमें यह बताते हुए राहत मिल रही है कि सर्जरी अच्छी रही और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.'

Advertisement

बयान में आगे कहा गया कि पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा और उन्हें पूरा आराम करना होगा, लेकिन उनका हौसला अभी भी बुलंद है. बयान के अंत में कहा गया, 'नुसरत आखिरकार घर वापस आ गई हैं, जहां उनकी अच्छी देखभाल हो रही है. पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा, लेकिन वह पॉजिटिव हैं और अपने स्वास्थ्य में सुधार लाने और ताकत वापस पाने पर ध्यान दे रही हैं. इस मुश्किल समय में उन्हें मिले ढेर सारे प्यार, चिंता, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए हम सभी का दिल से धन्यवाद करते हैं.'

यह अपडेट तब आया है, जब कुछ समय पहले ही नुसरत ने सोशल मीडिया पर अस्पताल में बिताए अपने समय की एक झलक शेयर की थी. इसमें वह शाहरुख खान और काजोल पर फिल्माया गया रोमांटिक गाना 'गेरुआ' देखती नजर आ रही थीं, जबकि मेडिकल स्टाफ उनकी मदद कर रहा था. अपने शुभचिंतकों का आभार जताते हुए, एक्ट्रेस ने बताया कि इलाज के दौरान वह सकारात्मक सोच के साथ 'धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं.'

इस बीच, नुसरत भरुचा की आखिरी थियेटर रिलीज फिल्म 'उफ्फ ये सियापा' (2025) थी. इस फिल्म में सोहम शाह, नोरा फतेही, ओंकार कपूर और शारिब हाशमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement