scorecardresearch
 

मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा

मुंबई में आज से महानगर गैस ने सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो और घरेलू पीएनजी के दाम 1 रुपये प्रति एससीएम बढ़ा दिए हैं. नई सीएनजी कीमत 88 रुपये प्रति किलो हो गई है. कंपनी ने पश्चिम एशिया के तनाव और बढ़ी हुई इनपुट लागत को इसकी वजह बताया. साथ ही मुंबई महानगर क्षेत्र में ऑटो और टैक्सी का किराया भी बढ़ा दिया गया है.

Advertisement
X

मुंबई में रहने वालों के लिए एक सितंबर से जेब पर एक साथ दो झटके लगने वाले हैं. एक तरफ गैस कंपनी महानगर गैस ने सीएनजी और घरेलू पीएनजी के दाम बढ़ा दिए हैं, तो दूसरी तरफ टैक्सी और ऑटो का किराया भी बढ़ गया है. महानगर गैस ने सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो और घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस यानी पीएनजी में 1 रुपये प्रति एससीएम की बढ़ोतरी की है. वहीं मुंबई महानगर क्षेत्र में टैक्सी और ऑटो रिक्शा का न्यूनतम किराया भी बढ़ा दिया गया है. दोनों ही बदलाव एक सितंबर से लागू हो चुके हैं.

यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement