scorecardresearch
 

फिर ये वीकेंड होगा Rainy... पूरे यूपी में 17 तारीख से बरसेंगे बादल, चलेंगी तेज हवाएं

UP Weather: उत्तर प्रदेश में 17 से 19 जुलाई के बीच मॉनसून की गतिविधियां तेज होंगी. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी के जिलों में वीकेंड पर बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ गर्मी से राहत मिलेगी

Advertisement
X
UP Weather Forecast, IMD rains alert (Photo: PTI)
UP Weather Forecast, IMD rains alert (Photo: PTI)

उत्तर प्रदेश में मॉनसून की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ेंगी. मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 19 जुलाई के दौरान यानी वीकेंड पर राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. बादलों की आवाजाही तेज होगी और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 17 से 19 जुलाई तक उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक्टिव रहेगा. पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में  17, 18 और 19 जुलाई को वीकेंड पर घने बादल छाए रहेंगे और मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं.

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, लखनऊ, कानपुर, झांसी, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, अयोध्या, प्रयागराज समेत कई प्रमुख शहरों में बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटे तक) चलने का अनुमान है. 

बता दें कि फिलहाल यूपी के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कमजोर हैं, जिससे उमस और गर्मी बढ़ी हुई है. लेकिन मॉनसून ट्रफ की स्थिति में बदलाव के कारण हवाओं की दिशा बदल रही है. पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और मॉनसूनी हवाओं के मिलन से नमी बढ़ेगी, जिससे वीकेंड पर गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.

Advertisement

IMD ने हाल ही में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिनों में बारिश कम रहने की बात कही गई थी, लेकिन साप्ताहिक पूर्वानुमान में यूपी सहित आसपास के राज्यों में मॉनसून के रफ्तार पकड़ने के संकेत मिल रहे हैं. 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वी यूपी की बात करें तो गोरखपुर, कुशीनगर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज आदि में अच्छी बारिश हो सकती है. जबकि पश्चिमी यूपी में मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, लखनऊ में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा तराई क्षेत्र में बहराइच, गोंडा, बस्ती में भारी बारिश का अलर्ट है.

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, फिलहाल राज्य के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. बीते दिन यानी सोमवार को गोरखपुर में 85.3 मिमी बारिश हुई, जो पूरे दिन की सबसे ज्यादा बारिश थी. मोहाना में 33 मिमी बारिश दर्ज की गई. बुलंदशहर और मोतिपुर हरहवा में 3.5-3.5 मिमी, जौनपुर में 0.5 मिमी और बहराइच में हल्की बारिश हुई.

जबकि आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बरेली, मुरादाबाद, झांसी समेत ज्यादातर जिलों में बारिश नहीं हुई. राजधानी लखनऊ में दिन का तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement