मौसम की भविष्यवाणी (Weather Update) किसी दिए गए स्थान और समय के लिए वातावरण की स्थितियों को बताना है. यह भविष्यवाणी करने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाता है. औपचारिक रूप से 19वीं सदी के बाद से मौसम की भविष्यवाणी करने का प्रयास किया जा रहा है (Weather Forecasts).
मौसम का पूर्वानुमान वायुमंडल, भूमि और महासागर की वर्तमान स्थिति के बारे में क्वांटिटेटिव डेटा कलेक्ट करके और मौसम विज्ञान का उपयोग करके पता लगाया जाता है कि किसी स्थान पर वातावरण कैसे बदलेगा. मुख्य रूप से बैरोमीटर के दबाव, वर्तमान मौसम की स्थिति और आकाश की स्थिति या बादलों के आवरण में परिवर्तन के आधार पर मैन्युअल रूप से गणना करने के बाद, मौसम का पूर्वानुमान अब कंप्यूटर आधारित मॉडल पर निर्भर करता है (Weather Forecasts Model).
मौसम संबंधी चेतावनियां और जानकारियां महत्वपूर्ण होती हैं क्योंकि इनका उपयोग जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए किया जाता है. तापमान और वर्षा पर आधारित पूर्वानुमान कृषि के लिए महत्वपूर्ण होता हैं और इसलिए कमोडिटी बाजारों में व्यापारियों के लिए भी काफी उपयोगी हो जाता है. कई बार कंपनियों द्वारा भी तापमान पूर्वानुमान का उपयोग किया जाता है (Weather Updates Useful for Economy).
Tomorrow Weather Forecast 01 Nov 2026: आपके शहर का मौसम कल कैसा रहेगा? क्या धूप खिली रहेगी, बादल छाएंगे, बारिश होगी या कोहरा परेशान करेगा? aajtak.in से जानें कल के मौसम की पूरी जानकारी.
Today Weather Forecast 31 Oct 2026: कैसा रहेगा आज आपके शहर का मौसम? खिलेगी धूप, छाएंगे बादल, होगी बारिश या फिर कोहरा करेगा परेशान? aajtak.in आपको बता रहा है मौसम का पूरा अपडेट.
दिल्ली के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 से नीचे, जबकि कुछ इलाको में यह 100 से भी कम दर्ज किया गया है. CPCB के मुताबिक IIT दिल्ली में 73, बुराड़ी में 80, अशोक विहार में 104 और आनंद विहार में 116 AQI दर्ज किया गया है.
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. शनिवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक रहने का अनुमान है. वहीं, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 150 से नीचे दर्ज किया गया है. दूसरी ओर, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है. आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में 30 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अक्टूबर में 1951 के बाद यह सबसे कम अधिकतम तापमान है. इससे पहले 1975 में पारा 21.5 डिग्री तक गिरा था. आमतौर पर बादल, बारिश और हवा की दिशा में बदलाव से दिन के तापमान पर असर पड़ता है.
Tomorrow Weather Forecast 31 Oct 2026: आपके शहर का मौसम कल कैसा रहेगा? क्या धूप खिली रहेगी, बादल छाएंगे, बारिश होगी या कोहरा परेशान करेगा? aajtak.in से जानें कल के मौसम की पूरी जानकारी.
उत्तराखंड के चमोली में जोशीमठ के पास चायी गांव में हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना है. बदरीनाथ से देहरादून जा रहे हेलिकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे. खराब मौसम के बीच सेना और SDRF की टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. वीडियो में जानें क्या है पूरा मामला.
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है. अंडमान सागर का लो-प्रेशर एरिय डिप्रेशन बन सकता है. तटीय आंध्र प्रदेश में 2-3 नवंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है.
चक्रवात 'अर्नब' के असर और लगातार बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के 'धान का कटोरा' कहे जाने वाले चंदौली जिले में किसानों की पकी हुई फसलें खेतों में बिछ गई हैं. अन्नदाताओं के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं, जबकि जिला प्रशासन ने नुकसान के आकलन और मुआवजे के निर्देश दिए हैं.
अक्टूबर में ही मौसम ने दिसंबर वाली ठंड का एहसास करा दिया है. दिल्ली में चार साल का सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ, तो पहाड़ों पर बर्फबारी और देश के कई राज्यों में बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है.
Cyclone Arnab Effect: चक्रवाती तूफान अर्नब का असर अब उत्तर भारत तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में ओले गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है.
चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से देश के कई राज्यों में बेमौसम बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई इलाकों में तेज हवाओं, गरज-चमक और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश के 49 जिलों में बारिश की चेतावनी है, जबकि बिहार में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है. बेमौसम बरसात ने किसानों की तैयार फसलों को लेकर चिंता बढ़ा दी है.
दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से गुरुवार से रुक-रुककर बारिश हो रही है. इसके चलते राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री गिरकर 25.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया था. बारिश का असर करवाचौथ पर भी दिखा, जब कई महिलाओं को चांद देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा.
Today Weather Forecast 30 Oct 2026: कैसा रहेगा आज आपके शहर का मौसम? खिलेगी धूप, छाएंगे बादल, होगी बारिश या फिर कोहरा करेगा परेशान? aajtak.in आपको बता रहा है मौसम का पूरा अपडेट.
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को खराब मौसम की आशंका के चलते अलर्ट जारी किया गया है. चक्रवाती मौसम तंत्र के प्रभाव से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. गोरखपुर प्रशासन ने आपदा नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं. किसानों को फसल सुरक्षित करने और जर्जर भवनों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है.
Tomorrow Weather Forecast 30 Oct 2026: आपके शहर का मौसम कल कैसा रहेगा? क्या धूप खिली रहेगी, बादल छाएंगे, बारिश होगी या कोहरा परेशान करेगा? aajtak.in से जानें कल के मौसम की पूरी जानकारी.
साइक्लोन अर्नब के कमजोर पड़ने के बाद भी देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. गुरुवार सुबह दिल्ली-NCR में बारिश हुई. यहां गरज-चमक और ओले गिरने की आशंका है. मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
चक्रवात अर्नब 28 अक्टूबर को आंध्र तट पर लैंडफॉल कर कमजोर हो गया. अब यह डीप डिप्रेशन के रूप में उत्तर की ओर बढ़ रहा है. इसके असर से दिल्ली-NCR में बारिश और सिक्किम में बर्फबारी हुई. आंध्र में 5 मौतें हुईं. अगले दिनों में पूर्वी-उत्तरी भारत में बारिश संभव है.
Karwa Chauth Moonrise Timing: चक्रवात अर्नब कमजोर पड़ने के बाद भी देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब और हरियाणा में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. आज करवा चौथ होने के कारण चांद के दीदार को लेकर भी चिंता है.
ओडिशा में साइक्लोन अर्नब के दौरान 931 बच्चों का जन्म हुआ. गंजाम जिले में कुछ परिवारों ने तूफान के नाम पर अपने बच्चों का नाम अर्नब, वर्षा, तूफान और पवन रखा. एक परिवार ने अपनी बेटी का नाम वर्षारानी रखा है.
Today Weather Forecast 29 Oct 2026: कैसा रहेगा आज आपके शहर का मौसम? खिलेगी धूप, छाएंगे बादल, होगी बारिश या फिर कोहरा करेगा परेशान? aajtak.in आपको बता रहा है मौसम का पूरा अपडेट.