scorecardresearch
 

ब्रा की दीवार...आखिर क्यों यहां महिलाएं अपने अंडरगार्मेंट टांगकर जाती हैं?

न्यूजीलैंड में एक ऐसी दीवार है, जिस पर सिर्फ ब्रा टंगे हुए हैं. इस जगह को भी ब्राड्रोना कहा जाता है. इन दिनों इस ब्रा की दीवार का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. यह दीवार वहां जाने वाले हर एक टूरिस्ट का ध्यान अपनी तरफ खींचता है.

Advertisement
X
यहां बनी है ब्रा की दीवार, आने वाली हर महिला टांग कर जाती हैं अपना अंडरगार्मेंट्स (Photo - Getty)
यहां बनी है ब्रा की दीवार, आने वाली हर महिला टांग कर जाती हैं अपना अंडरगार्मेंट्स (Photo - Getty)

इंटरनेट पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो है जो कभी- कभी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. इसमें ब्रा से बनी एक दीवार दिखाई जाती है. एक फेंस पर हजारों ब्रा टंगी दिखाई देती है. अब सवाल उठता है कि क्या सच में ऐसी कोई दीवार है या फिर वायरल होने के लिए ऐसे वीडियो बनाए गए हैं. 

वीडियो में दावा किया गया है कि न्यूजीलैंड में एक ऐसी फेंस है. जहां सिर्फ ब्रा टंगे मिलेंगे. यहां आने वाली हर महिला इस फेंस पर ब्रा टांग कर जाती है. इस वायरल वीडियो की जांच करने पर सच में ऐसी एक जगह का रोचक किस्सा सामने आया. 

न्यूजीलैंड में जहां यह ब्रा की बाड़ बनी है. उस जगह का नाम कार्डोना है, लेकिन इस ब्रा की दीवार की वजह से इसे ब्राड्रोना कहा जाता है. इस ब्रा की दीवार की शुरुआत 2000 में हुई थी.  कहा जाता है कि चार महिलाएं कार्ड्रोना होटल में 2000 का नया साल मना रही थीं. देर रात पब से निकलने के बाद, उन्होंने नई सदी के स्वागत के जश्न में अपनी-अपनी ब्रा पास की बाड़ पर टांग दीं.

नए साल की सुबह इस तरह बाड़ पर टंगे अंडरगार्मेंट्स देख काफी लोग प्रभावित हुए.. लोगों को नए साल का जश्न मनाने का यह तरीका पसंद आया. फिर अगले साल नए साल पर उस फेंस पर सैकड़ों महिलाओं ने अपने ब्रा टांग दिए. फिर आम दिनों भी यहां महिलाएं ब्रा टांगकर जाने लगीं. इसके बाद देखते ही देखते उस पूरा फेंस ब्रा से ढंक गया और एक दीवार सी बन गई. 

Advertisement

हालांकि, इस तरह से ब्रा टांग- टांग कर एक दीवार बना देना कुछ स्थानीय लोगों को पसंद नहीं आया. वहीं कुछ लोग इसे एक अतरंगी जश्न माने का तरीका के तौर पर इसे रहने देने की वकालत करने लगे. कुछ लोगों ने इसे यातायात के लिए खतरा समझा और इसे हटवाने की कोशिश की. कानूनी तौर पर कई बार चुनौती देने और बाड़ पर लटकी हुई कई ब्रा जलाने के बाद, यह पता चला कि फेंसिंग सार्वजनिक भूमि पर की गई थी.

ब्रा वॉल​

आखिरकार क्वीन्सटाउन लेक्स डिस्ट्रिक्ट काउंसिल ने इस मामले में हस्तक्षेप किया. फिर बाड़ से ब्रा हटाने का आदेश दिया. क्योंकि वे देखने में भद्दी और यातायात के लिए खतरा थीं. 2006 में बाड़ से 1500 से अधिक ब्रा हटा दी गईं. तब ऐसा लग रहा था कि ब्रा बाड़ की लड़ाई खत्म हो गई है, लेकिन ऐसा नहीं था. 

ब्रेस्ट कैंसर हेल्प के लिए समर्पित है ये दीवार
रचनात्मकता अभी बाकी थी. पहले ब्रा हाईवे के किनारे के एक फेंस पर टांगी जाती थी. इस वजह से इसे ट्रैफिक का हवाला देकर हटवा दिया गया था. बाद में इसे 'द कार्ड्रोना' नामक घुड़सवारी और क्वाड बाइकिंग व्यवसाय क्षेत्र के मेन गेट पर लगा दिया गया. 2015 में इसका नाम 'ब्रैड्रोना' रखा गया और ब्रेस्ट कैंसर के फंड जुटाने के लिे यहां एक दान पेटी भी लगा दी गई. 

Advertisement

अब यहां आने वाली हर एक महिला को अपनी ब्रा दान करनी होती है. यहां आने वाली महिलाएं अपनी ब्रा इस दीवार पर टांगकर जाती हैं. यहां सालों में टंगे सैकड़ों ब्रा जमा हो गए हैं. यह दीवार अब ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिलाओं की हेल्प के लिए समर्पित है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement