हाल ही में इस पब में एक मेज से बीयर का गिलास एक खुद ब खुद खिसकर गिरकर फर्श पर बिखर गया था. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और एक बार फिर से इस पब से जुड़े रहस्य की चर्चा शुरू हो गई. वीडियो में दिखाया गया है कि ग्राहक गिलास को नीचे रखता है और फिर वहां से चला जाता है. इसके बाद गिलास मेज से खिसकर नीचे गिर जाता है.
27 सेकंड का यह वीडियो नॉरफॉक स्थित किंग्स लिन स्थित द लैटिस हाउस बार का है. इसमें दिखाया गया है कि एक भरा हुआ गिलास धीरे-धीरे किनारे की ओर खिसकता हुआ नीचे गिर गया. यह इमारत 1400 के दशक की है और कहा जाता है कि इसमें कई भूत रहते हैं.
द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, मकान मालिक पेरी स्टर्ज ने कुछ महीने पहले ही यह जगह संभाली है, लेकिन उनका कहना है कि हाल की घटनाओं से स्थानीय लोग हैरान नहीं हैं. उन्होंने कहा कि हमें यहां होने वाली घटनाओं के बारे में नियमित ग्राहकों से कई कहानियां सुनने को मिली हैं.
पब में भूत होने का दावा करते हैं लोग
पेरी ने बताया कि यह इमारत बहुत पुरानी है और कहा जाता है कि इसमें भूत-प्रेत का वास है. जनवरी के अंत में एक स्थानीय पैरानॉर्मल ग्रुप यहां जांच के लिए भी आया था. लैटिस हाउस को ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण इमारत के रूप में गिना जाता है. 1648 में लुईस साल्टर नामक एक क्लर्क की यहां गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. उनकी मौत की वजह अज्ञात है.
स्थानीय लोगों ने इमारत में किसी की मौजूदगी, अस्पष्ट हलचल, मोमबत्ती की टिमटिमाती लौ और अकेले होने पर किसी के देखे जाने के अहसास के बारे में बताया है. 1988 में एक स्थानीय पादरी ने वहां भूत भगाने का अनुष्ठान भी किया था.
एक कस्टमर अपने कंधों और पीठ पर किसी के हाथ के स्पर्श का दावा किया था. इसके बाद यह घटना सामने आई, जिससे उसे ऐसे निशान पड़ गए जिनका वह कारण नहीं बता सकी. अन्य ग्राहकों ने भी इसी तरह की गतिविधियों और रहस्यमय हलचल का दावा किया.